Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु जिले में हर संभव प्रयास किया जा रहा है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु जिले में हर संभव प्रयास किया जा रहा है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु जिले में हर संभव प्रयास किया जा रहा है:- उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से)*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने भारत माता मंडप मिहिजाम स्थित बने क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त जामताड़ा ने सेंटर में रह रहे लोगों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल लिया। साथ ही कहा की आपलोग सोशल distancing का पालन करें एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

    साथ ही केंद्र पर प्रदान की जा रही है मूलभूत सुविधाओं,भोजन, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी उपायुक्त जामताड़ा ने लिया। ज्ञात हो कि लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में चयनित स्थानों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर संदिग्ध तथा जिले से बाहर/अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है ताकि उनका बेहतर तरीके से रखरखाव किया जा सके।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि जिले में यदि कोई भी कोरोना वायरस संदिग्ध अथवा संभावित मरीज पाया जाता है तो उसे पहले Quarantine केंद्र या डेडीकेटेड हॉस्पिटल उदल बनी में रखा जाता है। उसके सैंपल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत ही उसे अपने घर भेजा जाता है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि भारत माता मंडप Quarantine केंद्र पर कुल 16 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कार्यपालक पदाधिकारी मिहिजाम को निर्देश दिया कि Quarantine केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं,भोजन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    *कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव देख जामताड़ा बंगाल की सीमा कानगोई चेक पोस्ट में सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का शक्ति से अनुपालन संबंधित पदाधिकारी कराएं:- उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से)*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से) ने कहा की पड़ोसी राज्य में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे लगे जामताड़ा जिले में भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है। जामताड़ा में कोरोना वायरस के फैलाव के ज्यादातर मामले पड़ोसी राज्यों से ही जुड़े हैं। इसे देखते हुए आज 21 July 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से) ने मिहिजाम स्थित कान्गोई चेकपोस्ट का निरीक्षण किया साथ ही आदेश दिया गया कि मिहिजाम बॉर्डर में सरकार के दिए हुए निर्देशों का सख्ती से पालन कराएं ताकि बंगाल से अनावश्यक लोगों का आवागमन रोका जा सके।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते इस तरह का कदम उठाया गया है ताकि सुरक्षा बनी रहे। साथ ही जामताड़ा वासियों को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बीच में कुछ ढील दी गई थी लेकिन कोरोना का केस बढ़ने के कारण पुनः सख्ती करने का निर्णय लिया गया है।
    औचक निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय, कार्यपालक पदाधिकारी मिहिजाम श्री रामाश्रय दास, सिटी मैनेजर श्री राजेश कुमार, चिकित्सा टीम,पुलिस टीम एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमीक्षा बैठक के दौरान आशा संस्था के कर्मी ने कहा अमलादही पंचायत में बगवानी गड्ढा की खुदाई एक-डेढ़ फूट हुई है, तीन फूट होना चाहिए
    Next Article प्रतिदिन कम से कम 200 सैंपल कलेक्ट कर जांच हेतु भेजें :उपायुक्त

    Related Posts

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    May 19, 2026

    एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    May 19, 2026

    पार्षद ने बिल्डर द्वारा अतिक्रमित भूमि मुक्त करने की मांग सीओ से की

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    पार्षद ने बिल्डर द्वारा अतिक्रमित भूमि मुक्त करने की मांग सीओ से की

    हाता दुर्गा पूजा मैदान में पांच लाख से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश

    बारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा

    बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश

    पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये पहुंचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.