Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है… जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है… जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है…
    जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है …

    जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35ए ख़त्म कर विशेष राज्य का दर्ज़ा समाप्त करने की कार्यवाई से देश में ख़ुशी की लहर है। इस आशय में जमशेदपुर में भाजपा समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया। साकची गोलचक्कर पर तिरंगे ध्वज के साथ ज़ोरदार आतिशबाजी के मध्य भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाईयां ख़िलाकर बधाई दी। इस दौरान राहगीरों को भी लड्डू ख़िलाकर ख़ुशी का इज़हार किया गया। सोमवार सुबह राज्यसभा में देश के गृह मंत्री ने इस आशय का प्रस्ताव सदन में पेश किया। टीवी चैनलों पर उक्त ख़बर प्रचारित होते ही लोगों ने जश्न मनाने शुरू लर दिए। दोपहर साढ़े बारह बजे से भाजपा समर्थकों ने जमशेदपुर के साकची स्थित गोलचक्कर पर ज़ोरदार आतिशबाजी के बीच जश्न मनाया जिसमें आम लोगों ने भी शिरकत किया। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35ए समाप्त करना राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रश्न था। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में इस आशय का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा था जिसपर मोदी सरकार ने प्राथमिकता देते हुए समुचित समाधान हेतु देश के सर्वोच्च सदन में विधेयक पारित कराया। महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात अब यह क़ानून प्रभावी हो जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि जनसंघ काल के संकल्प को मोदी सरकार ने मूर्त रूप दिया है। देश के अन्य राज्यों की तरह अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी सेक्युलर राज्य होगी जो केंद्र सरकार के अधीन होगी। कश्मीर से दो निशान और दो विधान का विरोध करने वाले भाजपा के पितृपुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से सर्वोच्च सम्मान मिला है। मौके पर विशेष रूप से , खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, रामबाबू तिवारी, अनिल सिंह, हलधर नारायण शाह, भूपेंद्र सिंह,चितरंजन वर्मा,संजीव कुमार(सांसद प्रतिनिधि), गुंजन यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, अंकित आनंद, अमरजीत सिंह राजा,बिमल बैठा,संतोष कुमार शार्दूल, एस कार्तिक, पप्पू सिंह, गौतम प्रसाद, गुरमीत सिंह गिल, श्रीराम प्रसाद, महेंद्र प्रसाद,संजय सिंह,रमेश नाग,समेत सैकड़ों भाजपा समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि आज का दिन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
    Next Article प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिला दो लाख का मुआवजा

    Related Posts

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.