¹उत्तम कुमार मुनि
नाला(जामताड़ा)—- जल संचयन को लेकर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई | इस क्रम में बीडीओ श्री प्रजापति ने जल संरक्षण व जल शक्ति अभियान के सफल क्रियान्यवयन पर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला |उन्होंने कहा कि वर्षा जल का अधिकाधिक उपयोग नहीं होने के कारण पानी बर्बाद होकर बहकर चला जाता है इसलिए इस पानी का संरक्षण करने तथा नीचे गिर रही भूगर्भ जलस्तर को ऊपर उठाने के लिए अभियान चलाया जाएगा | कहा कि पुरे प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में 1जुलाई से 15जुलाई तक जल शक्ति अभियान चलाया जाएगा | कहा वर्तमान समय में वर्षा और पर्यावरण की संरक्षण के साथ -साथ मृदा एवं जल संरक्षण के लिए सभी स्तर के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है | कहा सुखाड़ की स्थिति से निबटने के लिए तथा वेस्टेज वाटर के पुनरूपयोग हेतु वर्षा का जल संरक्षित होना बहुत ही आवश्यक है |कहा कि निर्धारित योजना के तहत ऊपरी भूमि पर उपचार, जल संरक्षण हेतु चेक डैम, वृक्षारोपण, ट्रेंच कम बंडिंग आदि योजना का शुभारंभ किया जाएगा |इसके सफल क्रियान्यवयन हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है | उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ 4 जुलाई को भी प्रखंड स्तरीय बैठक का निर्धारण किया गया है,वहीं सभी पंचायतों में 5 जुलाई को भी सभी पंचायत में बैठक होगी | आज के इस बैठक सह कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रायनंद साहू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी महेश कुमार वर्णवाल, सहायक अभियंता निखील चन्द्र साह ,कनीय अभियंता कुंदन कुमार , ढेना मरंडी, तापस कुमार मंडल, कार्तिक रजक, कृष्ण महतो,शिशु धीवर ,गंगाधर मंडल,अमरेन्द्र झा सहित अन्य पंचायत सेवक ,रोजगार सेवक, किसान मित्र आदि मौजुद थे |
फोटो— जल संरक्षण को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक करते बीडीओ |