Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छौड़़ाही बाजार की घटना। घायलों की स्थिति गंभीर, रेफर
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    छौड़़ाही बाजार की घटना। घायलों की स्थिति गंभीर, रेफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़़ाही बाजार की घटना। घायलों की स्थिति गंभीर, रेफर।
    छौड़़ाही (बेगूसराय):- छौड़़ाही ओपी क्षेत्र के छौड़़ाही बाजार में अपने घर के छत पर आए पड़ोसी के पेड़ की टहनियों को काटना एक परिवार को मंहगा पड़ गया। पड़ोसियों की पिटाई से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संपत्ति की भी तोड़फोड़ की गई। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस संबंध मे छौड़़ाही वार्ड नंबर 11 निवासी सुनील कुमार पिता रामसोगारथ महतो द्वारा छौड़़ाही ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
    उन्होंने बताया कि उनके मकान के पीछे शंकर महतो का गुल्लर का पेड़ है। जो, उनके छत पर लटका हुआ था। पेड़ मालिक कि पत्नी से पूछ कर उन्होंने टहनी को काट दिया था। आज अचानक शंकर महतो,मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, अवध कुमार, छोटू कुमार सभी छौड़़ाही निवासी हाथ में खंती, लोहे का रॉड लेकर आया और उनके पिता रामसोगारथ महतो के सर पर खंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर सर फोड़ दिया। रॉड से प्रहार कर उनका दो दांत भी तोड़ दिया। पिता को बचाने में उनके बड़े भाई मनोज कुमार, भाभी रूणा देवी, पत्नी उर्मिला देवी एवं सुनील कुमार को भी लोहे की रॉड एवं ईट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वही उनके घर एवं किराएदार प्रशांत कुमार का हजारों रुपए मूल्य का सामान भी आरोपितों ने तोड़ फोड़ कर बर्बाद कर दिया।दूसरी तरफ घटना की सूचना छौड़़ाही पुलिस को दी गई। छौड़़ाही पुलिस ने मौके पर पहुंच गंभीर रूप से घायल सभी व्यक्तियों को इलाज के लिए पीएचसी छौड़ाही में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।इस संदर्भ में छौड़़ाही ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि घटना के संबंध में कांड संख्या 204 दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़पुरा में महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
    Next Article गढ़पुरा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.