Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़पुरा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार

    गढ़पुरा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़पुरा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

    मेला में डीजे, पंडाल, प्रसाद वितरण पर प्रतिबंध

    सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण दहन व बलि प्रथा पर भी पावंदी

    गढ़पुरा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ आफताब आलम की अध्यक्षता में हुई. कोरोना संक्रमण एवं आचार संहिता को लेकर बैठक में अधिकारियों ने कई आवश्यक निर्देश दिए. बीडीओ ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह का पंडाल नहीं बनाया जाएगा और ना ही किसी तरह का तोरण द्वार लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि बलि प्रथा पर इस बार पूरी तरह पाबंदी रहेगी किसी भी मंदिर परिसर में बलि नहीं दी जाएगी. वहीं रावण दहन कार्यक्रम के अलावा किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं किया जाना है. पूजा के दौरान कहीं भी लाउडस्पीकर नहीं बजाया जाना है और वैसा कुछ भी नहीं करना है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो सके. अंचलाधिकारी अस्मिता कुमारी ने कहा कि मेला के दौरान माता के दर्शन के लिए जो भी महिलाएं पहुंचेंगे वे शारीरिक दूरी बनाकर जाएंगे. इधर किसी भी हाल में पूजा समिति या पुजारी के द्वारा वहां पर प्रसाद का वितरण नहीं करना है क्योंकि बार-बार प्रसाद के बहाने लोग संपर्क में आएंगे तो कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा. इधर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन हर हाल में दसवीं के दिन ही करना है वही मूर्ति विसर्जन में किसी तरह का भीड़ को एकत्रित नहीं करना है इसके अलावा मूर्ति विसर्जन घाट पर छोटे बच्चों को नहीं ले जाना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इसलिए हर हाल में सभी मेला समिति को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करना होगा. मौके पर सुभाष यादव, कुम्हारसों मुखिया सौरभ कुमार, मिथिलेश झा, अभय कुमार सिंह, विश्वनाथ पाठक, शंकर यादव, सुशिल सिंघानिया, रमेश महतो, दिलीप शर्मा,समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछौड़़ाही बाजार की घटना। घायलों की स्थिति गंभीर, रेफर
    Next Article जुड़वा बच्चों को दवा पिलाने के साथ पोलियो टीकाकरण आरंभ

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.