Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अध्यक्षता में आसन्न विधानसभा (आम) चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

    आज मंत्रिमंडल निर्वाचन के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय कुमार चौबे के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ आसन्न विधानसभा(आम)चुनाव 2019 से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिले के एनआईसी सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला उपायुक्त श्री अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक श्री अरविंद कुमार ने भाग लिया।

    बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त ने बताया कि आसन्न विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा चुनाव से पूर्व तैयारी से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। आज बैठक के दौरान मुख्य रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण, वोटिंग मशीन का फर्स्ट लेवल चैकिंग, मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाता चिन्हित एवं लिंगानुपात में सुधार, चुनाव हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी का निर्धारण, ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सर्विस वोटर, उपयुक्त पुलिस व्यवस्था आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गयी।

    इसके साथ ही बैठक में अति संवेदनशील क्षेत्रों का मानचित्रण, चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उपयुक्त कार्रवाई, गैर जमानती वारंट का निष्पादन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था, मतदान केंद्र स्थानांतरण, मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधि आदि की चर्चा भी की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसएसपी से मिला भाजपाई प्रतिनिधिमंडल
    Next Article रांची से सड़क मार्ग से क्यों नहीं आते हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास ? :- बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    September 26, 2026

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    September 26, 2026

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए इंस्पेक्टर रूपक कुमार अम्बुज

    विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित

    जादूगोड़ा में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता 27 सितंबर को

    खो-खो टीम चयन के लिए ट्रायल 11 अक्टूबर को

    तकनीकी संस्थानों में भी बढ़े हिंदी का प्रयोग : रवीन्द्र कुमार

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.