Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी गर्मागर्मी के बीच रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे सीएम नीतीश, चिराग को दिया सांत्वना
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    चुनावी गर्मागर्मी के बीच रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे सीएम नीतीश, चिराग को दिया सांत्वना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में चुनावी संग्राम के बीच मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचे. उन्होंने पासवान के निवास पर पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने रामविलास पासवान के बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की. इस दौरान नीतीश कुमार रामविलास पासवान के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दिया.

    बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बीते 8 अक्टूबर को हो गया था. उनका 10 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया गया था. उनके अंतिम संस्कार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे. नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे.

    इससे पहले लोजपा प्रमख चिराग पासवान ने एक बार फिर जदयू पर हमला बोला. चिराग ने कहा कि हमें किसी की बी टीम बनने की जरूरत नहीं है. लोक जनशक्ति पार्टी अपनी विचारधारा के साथ चुनाव लड़ रही है. जो लोग डरते हैं मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) वो भ्रम फैला रहे हैं. मैं उनको बता दूं हम जेडीयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे.

    चिराग ने लिया यह संकल्प

    चिराग ने कहा, कल से मैं पूरी तरह जनता के बीच रहूंगा और जनता तक ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ को लेकर जाऊंगा और मौजूदा मुख्यमंत्री कभी भी दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री न बनें, मैं इस संकल्प के साथ निकला हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोनस नहीं मिला तो पूरे देश में नहीं चलेेंगी रेल: मुकेश गालव
    Next Article बिहार के मुजफ्फरपुर में रेल हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.