Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन से एयरलिफ्ट किए गए सभी भारतीय सुरक्षित
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चीन से एयरलिफ्ट किए गए सभी भारतीय सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: चीन के वुहान से लाए गए एवं आईटीबीपी के एक पृथक केंद्र में रखे गए सभी 406 लोगों की अंतिम जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है. उन्हें चरणबद्ध तरीके से सोमवार को एक वहां से छुट्टी दे दी गई.आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि सभी भारतीयों के कोरोना वायरस टेस्ट में निगेटिव रिपोर्ट आई जिसके बाद आईटीबीपी के अधिकारियों ने सभी भारतीयों को गुलाब का फूल देकर उन्हें उनके घर भेज दिया.आपको बता दें कि इसके पहले भारत सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद एअर इंडिया के दो 747 बोइंग विमानों के जरिए एक और दो फरवरी को चीन के वुहान से कुल 650 लोगों को एयर लिफ्ट कर भारत बुला लिया था.एयरलिफ्ट किए गए भारतीयों में से 406 लोगों की यहां आईटीबीपी के पृथक केंद्र में देखभाल के लिए रखा गया था, जबकि शेष को हरियाणा के मानेसर में सेना के एक केंद्र में रखा गया है.चिकित्सकों की एक टीम ने शुक्रवार को यहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पृथक केंद्र में रखे गए लोगों के अंतिम नमूने लिए थे. आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि सभी लोगों के नमूनों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि इनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उचित चिकित्सा प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के साथ जारी किए गए परामर्श के आधार पर सभी 406 व्यक्तियों को सोमवार से चरणबद्ध तरीके से छुट्टी दी जाएगी.

    भारतीय मेडिकल टीम को देखकर लगाए नारे

    वहीं वुहान गए डाक्टर्स की टीम ने बताया भारत सरकार के विमान और डाक्टर्स को देखकर वुहान में फंसे भारतीय इतने ख़ुश नज़र आए और वहां भारत माता की जय के नारे लगने लगे, कई लोग रोने भी लगे उन्हें उमीद ही नहीं थी की कोई उन्हें बचाने आएगा. डाक्टर्स ने बताया वो खुद भी काफ़ी डरे हुए थे ये सोचकर कि क्या उन्हें कोरोना वाइरस के सिम्प्टम्ज़ ना हो जाए अपने परिवार के लिए हम डरे हुए थे, लेकिन हमें पता था की यह हमारी ज़िम्मेदारी है.

    केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने की मुलाकात

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने चीन से एयरलिफ्ट किए गए भारतीयों से मुलाकात की. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, हमने पहले दिन से ही अपने आस-पास के देशों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सहायता ऑफर की थी.

    हमारी ओर से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को उचित सहायता दी जा रही है. आने वाले समय में भी अगर किसी दूसरे देश के कुछ लोग होंगे जिनको वहां से निकालना आवश्यक होगा तो हम उन लोगों की भी मदद करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन पर मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में खुद फंस गए राहुल गांधी
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.