Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिराग पासवान को बड़ा झटका, दो दर्जन नेताओं ने एलजेपी से दिया इस्तीफा
    Breaking News बिहार राजनीति

    चिराग पासवान को बड़ा झटका, दो दर्जन नेताओं ने एलजेपी से दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लगा है. रविवार को दो दर्जन नेताओं ने लोजपा से इस्तीफा दे दिया. लोजपा के बागी नेता केशव सिंह ने यह जानकारी दी. केशव सिंह ने बताया कि लोजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हम सभी बिहार एनडीए के घटक दलों से संपर्क करेंगे.

    केशव सिंह ने कहा की नेता सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे. केशव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के साथ मिलकर चुनाव में काम किया. नीतीश कुमार को हराने के लिए कांग्रेस और दूसरे दलों से पैसा लेकर खेल किया गया. उन्होंने कहा की जल्द पैसों के मामलों को लेकर और खुलासा करूंगा.

    बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया था.

    उस समय पार्टी से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने लोजपा प्रमुख को बधाई देते हुए कहा था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूती दें. केशव सिंह ने दावा किया था कि खरमास बाद पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान नेता राकेश टिकैत की चेतावनी, जब तक कानून वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं
    Next Article गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आतंकी हमले की फिराक में खालिस्तानी और अलकायदा जैसे आतंकी संगठन, लगाए पोस्टर

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.