चाइल्ड रेप को रोकने हेतु जल्द ही जागरूकता अभियान चलाई जाएगी:- अर्चना सिंह
*अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध रोधी संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय*
आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराधरोधी संगठन की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर स्थित सुविधा कंपलेक्स में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सर्वप्रथम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह को बनाए जाने पर बधाई दी गई। तत्पश्चात संगठन को मजबूती बनाने हेतु प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कोल्हान स्तरीय पदाधिकारी की गठन शीघ्र करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही साथ संगठन को मजबूती बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाने की भी बात कही गई है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कही की चाइल्ड रेप को रोकने हेतु लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ महिलाओं को सुरक्षा के लिए जल्द ही संगठन के माध्यम से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की भी बात कही है।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रंजना शर्मा, महासचिव संतोष सिंह , कानूनी सलाहकार विनीता मिश्रा, उपमुखिया सुनील गुप्ता, शीलू सिंह, आरती सिंह, बलराम पांडे, गौतम, रोहित, अभिषेक, सूरज इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।