Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीणों ने घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को रोका, चलकी चौक से तेतराही, मसुराज होते हुए योगीडिह जानेवाली मुख्य पथ का किया जा रहा जीर्णोद्धार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार राजनीति

    ग्रामीणों ने घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को रोका, चलकी चौक से तेतराही, मसुराज होते हुए योगीडिह जानेवाली मुख्य पथ का किया जा रहा जीर्णोद्धार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीणों ने घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को रोका, चलकी चौक से तेतराही, मसुराज होते हुए योगीडिह जानेवाली मुख्य पथ का किया जा रहा जीर्णोद्धार।
    खोदावंदपुर/बेगूसराय. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किये जा रहे घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने रोक दिया है.ग्रामीणों ने बताया कि दौलतपुर- मालीपुर मुख्य पथ चलकी चौक से तेतराही, मसुराज गांव होते हुए योगीडिह जानेवाली जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. जिसमें 18 सौ मीटर की दूरी में पीसीसीकरण एवं कालीकरण कुल 36 सौ मीटर की दूरी में एबीसी चिमनी के समीप तक कार्य किया जाना है. उन्होंने बताया है कि मिलर मशीन एक बार में चार एम्पु माल लेती है. एक एम्पु में न्यूनतम पांच बोरा सिमेंट देना है.लेकिन ठिकेदार के द्वारा चार एम्पु माल में 20 बोरा सिमेंट के बदले 15-16 बोरा ही दिया जाता है. जिससे स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गये और घटिया निर्माण कार्य को रोक दिया. तथा वरीय अधिकारियों को निर्माण स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे.आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि पीसीसी कार्य के शुरुआत के दिन भी लगभग 20 फुट की दूरी में घटिया निर्माण किया गया था.उस समय भी स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को रोक दिया और इसकी सूचना एक्सक्यूटिव इंजीनियर एवं कनिया अभियंता को दिया. ग्रामीणों की सूचना पर एक्सक्यूटिव इंजीनियर सीताराम सिंह एवं कनीय अभियंता अमीमूल हक ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गहन जांच-पड़ताल की तथा घटिया निर्माण को देखकर मुंशी एवं मिस्त्री को जमकर फटकार लगायी.अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से घटिया पीसीसी निर्माण कार्य को तोड़वाया.तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ.और पुनः उक्त स्थानों पर पीसीसीकरण करवाया गया. इतना ही नहीं कमलेश्वर यादव घर के समीप भी लगभग 25 फुट की दूरी में रातोंरात पीसीसीकरण किया गया. जिससे वहां के स्थानीय लोगों ने भी घटिया निर्माण को देखकर कार्य को रोक दिया. लेकिन ठिकेदार ने मनमानी तरीके से आगे बढ़कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतराही के समीप से पुनः निर्माण कार्य को शुरू किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चलकी चौक से तेतराही, मसुराज होते हुए योगीडिह गांव जाने वाली मुख्य पथ में कालीकरण एवं पीसीसीकरण कार्य होना है. इस पथ में पुलिया का निर्माण भी किया जाना है. ग्रामीण कार्य विभाग के तहत 5.020 किलोमीटर की दूरी में 2 करोड़ 41 लाख 10 हजार 3 सौ 14 रुपये की प्राक्कलित राशि से जीर्णोद्धार किया जाना है. इतना ही नहीं इस पथ को पांच साल तक के रखरखाव के लिए विभाग ने अलग से 27 लाख 11 हजार 4 सौ तीन रुपये का प्राक्कलन भी दिया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क का संवेदक बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के श्रीराम इंटरप्राइजेज मानोपुर के द्वारा कार्य करवाया जा रहा है. तेतराही व मसुराज के ग्रामीणों ने घटिया निर्माणाधीन पथ को विभागीय एवं उच्चाधिकारियों से जांच करवाकर दोषी कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

    घटिया पीसीसी पथ को जांचकर जेसीबी मशीन से तोड़वाते अधिकारी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखोदावंदपुर: दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर किया विचार विमर्श
    Next Article प्रवासी कामगार विजय ने मास्क उधोग को बनाया

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.