Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात राज्यसभा चुनाव: दोनों सीटों पर BJP का कब्ज़ा,जयशंकर और जुगल ठाकोर जीते
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गुजरात राज्यसभा चुनाव: दोनों सीटों पर BJP का कब्ज़ा,जयशंकर और जुगल ठाकोर जीते

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद: गुजरात में राज्यसभा चुनावों में बीजेपी ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. यहां भाजपा उम्मीदवार विदेश मंत्री एस जयशंकर और जुगल ठाकोर ने जीत हासिल की है. इसमें विदेशमंत्री एस जयशंकर को 104 वोट मिले जिसमें गुजरात बीजेपी के सदस्यों के 100 वोट थे. वहीं बीटीपी के 2 वोट और एनसीपी का 1 वोट था. इसमें अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला के दो वोट शामिल थे, एक वोट रद्द हो गया है. वहीं गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा है कि- ‘यह निश्चित है भाजपा उम्मीदवार विदेश मंत्री एस जयशंकर और जुगल ठाकोर ने जीत दर्ज कर ली है. हालांकि आधिकारिक नतीजे अभी घोषित होना बाकी हैं पर यह साफ है कि हम जीत रहे हैं.’

    पिछले चुनावों में अहमद पटेल की जीत सुनिश्चित करने वाले छोटू वसाला की बीटीपी ने इस बार बीजेपी को वोट दिए. वहीं गुजरात कांग्रेस ने अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला की क्रॉस वोटिंग को गलत ठहराते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है. दो सीटों के लिए एक ही मतदान केंद्र पर अलग-अलग भागों में सुबह नौ बजे से मतदान जारी रहा. निर्वाचन आयोग के फैसले के अनुसार, अलग-अलग मतदान हुए. चूंकि ये उपचुनाव थे और अमित शाह व स्मृति ईरानी ने अलग-अलग तारीखों में इस्तीफा दिया था, इसलिए चुनाव आयोग की ओर से दोनों सीटों के चुनाव अलग-अलग आयोजित किए गए थे.

    जबकि कांग्रेस ने संयुक्त चुनाव की मांग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसे ठुकरा दिया गया. कुल 100 विधायकों की अपनी ताकत के आधार पर, भाजपा के दोनों उम्मीदवार- विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उत्तर गुजरात के ओबीसी सेल के सदस्य जुगल किशोर ठाकुर की जीत एक पूर्व निष्कर्ष था. अगर चुनाव एक साथ होते तो भाजपा और कांग्रेस को पहली वरीयता के आधार पर एक-एक सीट मिलती. मगर वर्तमान स्थिति में विधायकों ने दो बार मतदान किया. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दावा किया था कि भाजपा को एकमात्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कांधल जडेजा के साथ ही भारतीय जनजातीय पार्टी के दो व जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता छोटूभाई वसावा के भी वोट मिले.

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब भाजपा से हाथ मिला लिया, उसके बाद वसावा ने जदयू से नाता तोड़ लिया. कांग्रेस की ओर से बताया गया कि जैसे ही उन्हें मालूम पड़ा कि क्रॉस वोटिंग हुई है तो उनके पर्यवेक्षक शैलेश परमार ने इस पर आपत्ति जताई और तुरंत इनके वोट रद्द करने और दलबदल विरोधी कानून जारी करने की मांग की. गुजरात कांग्रेस ने आज राज्यसभा के उपचुनावों में अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह जाला की क्रॉस वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग में अपील दायर की है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरनाथ यात्रियों के लिए Jio ने लॉन्च किया नया प्लान
    Next Article पाकिस्तान विश्व कप से बाहर, नहीं कर पाया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई

    Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    October 7, 2026

    तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    October 7, 2026

    इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टी के नेताओं ने किया पीएम, गृहमंत्री, और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Analysis of technique from beginner lessons to the mastery of the spin king

    Εμπειρίες παιχνιδιού και συναρπαστικές στιγμές στο nines-casinos.com για κάθε λάτρη του τζόγου

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टी के नेताओं ने किया पीएम, गृहमंत्री, और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन।

    बेगूसराय बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी, फल व्यवसायी समेत दो घायल – दहशत

    लोजपा नेता को उठाना बिथान पुलिस की भूल – जांच करने बखरी पहुंचे डीआईजी ने माना, दोषियों पर होगी कार्र

    17 साल देश की सेवा, गद्दार नहीं हो सकता: ISI के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए पूर्व फौजी के पिता न

    दुर्गा पूजा को लेकर खोदावंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, डीजे व अश्लील गीतों पर प्रतिब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.