Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खूफिया सूचना के आधार पर आतंकी ठिकानों पर की बमबारी:विदेश मंत्रालय
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    खूफिया सूचना के आधार पर आतंकी ठिकानों पर की बमबारी:विदेश मंत्रालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी ठिकानों पर भारी बमबारी की, जिसमें आतंकी कैंप बर्बाद हो गए और कई आतंकियों के भी मारी जाने की खबर है. इस मसले पर मंगलवार को विदेश मंत्रालय के सचिव विजय गोखले ने प्रेस कांफ्रेंस की.प्रेस कांफ्रेंस में गोखले ने कहा कि भारत ने बालाकोट पर असैन्य कार्रवाई की. पाकिस्तान हमेशा से कहता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होने देता है लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा था. इसलिए हमने उन आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि इस अभियान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकियों, ट्रेनरों और फिदायीन हमलावरों को मार गिराया गया है. बालाकोट कैंप जैश का कमांडर मौलाना युसूफ अजहर चला रहा था. पुलवामा हमले को इसी आतंकी संगठन ने करवाया था.उन्होंने कहा कि खूफिया जानकारी के आधार पर भारत की ओर से ये कार्रवाई की गई है. इस कैंप को जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजह का बहनोई मौलाना यूसुफ एलियास चला रहा था. गोखले ने कहा कि वायुसेना के इस ऑपरेशन में इस बात का खास ध्यान रखा गया कि किसी आम नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे. जिस आतंकी संगठक को निशान बनाया गया है, वह एक घने जंगल में पहाड़ी की चोटी पर स्थित था.सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में 300 के करीब आतंकी मारे गिराए हैं, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमारा गया मसूद अजहर का भाई यूसुफ अजहर!
    Next Article टेल्को थाना की अजीब-ओ-गरीब पुलिसिंग पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.