Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना का टीका विकसित करने के मामले में हैं हम एडवांस स्टेज पर: पीएम मोदी
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना का टीका विकसित करने के मामले में हैं हम एडवांस स्टेज पर: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोविड संक्रमण का टीका विकसित करने के मामले में हम अग्रिम मोर्चे पर है और इनमें से कुछ तो एडवांस स्टेज पर हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अनुभव और प्रतिभा शोध के लिहाज से भारत वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र में होगा और चाहेगा कि वह दूसरे देशों की मदद करे. उन्होंने याद दिलाया कि वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाले टीकों का 60 प्रतिशत उत्पादन भारत में होता है.

    उन्होंने कहा कि डिजिटल हेल्थ आईडी का इस्तेमाल टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा. गौरतलब है कि दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से ऐलान किया था कि देश के हर नागरिक को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पहले से ही एक वेल इस्टैबलिस्ड वैक्सीन डिलिवरी सिस्टम पर काम कर रहा है और डिजिटल हेल्थ आईडी के साथ इस डिजिटल नेटवर्क का उपयोग हमारे नागरिकों के टीकाकरण को सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि भारत के आकार और विविधता ने हमेशा वैश्विक समुदाय को उत्सुक किया है. हमारा देश संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या के आकार का लगभग चार गुना है. हमारे कई राज्य यूरोपीय देशों के बराबर हैं. भारत में कोविड-19 मृत्यु दर बहुत कम है. आज, हम प्रति दिन मामलों की संख्या और मामलों की वृद्धि दर में गिरावट देख रहे हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इससे ठीक होने की दर 88 प्रतिशत तक पहुंच गई हैप्त उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाया और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिनेमा हॉल खुलने पर Paytm का खास ऑफर्स, एक टिकट खरीदने पर मिलेगी दूसरी मुफ्त
    Next Article अमेरिका के अलास्का में आया 7.5 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.