Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध
    Headlines राष्ट्रीय

    केंद्र सरकार ने 28 फरवरी तक बढ़ाया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2021Updated:February 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 28 फरवरी तक जारी रखने का फैसला किया है. डीजीसीए ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध अब 28 फरवरी तक लागू रहेगा. डीजीसीए का कहना है कि कोरोना की नई स्ट्रेन के खतरे और यूरोपीय देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

    नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब 28 फरवरी तक कोई कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान ना तो भारत से बाहर जाएगी और ना ही दूसरे देश से आ सकती है. हालांकि वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों की आवाजाही जारी रहेगी.

    गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के साथ मार्च महीने में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सभी तरह की उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. बाद में मई में घरेलू उड़ानें तो शुरू कर दी गई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध समय समय पर समय समय पर बढ़ाए जाते रहे.

    हालांकि मौजूदा वक्त में घरेलू उड़ानों के परिचालन में लगातार तेजी आ रही है. भारतीय विमानन कंपनियों के लिए घरेलू उड़ान संचालन संख्या को कोरोना से पहले के स्तर के मुकाबले काफी हद तक बढ़ाया जा चुका है. आलम यह है कि 25 मई को 30 हजार यात्रियों के साथ शुरू किया गया घरेलू परिचालन मौजूदा समय में लाखों का आंकड़ा छू रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: वर्धा में स्टील फैक्ट्री का बॉयलर फटा, जलता हुआ कोयला गिरने से 35 लोग झुलसे, 7 गंभीर
    Next Article कृषि कानून के समर्थन में उतरा अमेरिका

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.