Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कस्तूरबा स्कूल में होस्टल का खाना खाकर 400 छात्राएं बीमार, 150 की हालत गंभीर
    Breaking News झारखंड

    कस्तूरबा स्कूल में होस्टल का खाना खाकर 400 छात्राएं बीमार, 150 की हालत गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में होस्टल का खाना खाकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 400 छात्राएं बीमार हो गयी हैं. इनमें 150 की तबीयत ज्यादा खराब है. 60-70 छात्राएं गंभीर रूप से बीमार हैं. इन्हें चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करीब 200 छात्राओं का होस्टल में ही इलाज हो रहा है.बीमार पड़ी 12वीं की 20-25 छात्राएं परीक्षा लिख रही हैं. उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है और परीक्षा केंद्र पर ही उनके लिए दवा इत्यादि की भी व्यवस्था कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि सदर चाईबासा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार पड़ी हैं. छात्राओं के बीमार पड़ने की खबर सुनते ही उनके अभिभावक और रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंच गये.सुबह 8-9 बजे से ही कस्तूरबा की छात्राओं का चाईबासा के सदर अस्पताल में आना शुरू हो गया. पहले तो स्कूल में ही बच्चियों के इलाज की व्यवस्था की गयी. लेकिन, कुछ बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी. उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया. 100 बेड के सदर अस्पताल में करीब 150 छात्राओं को यदि अस्पताल लाया गया, तो कुछ को चक्रधरपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेजना होगा.सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि एक साथ इतनी बच्चियों के अस्पताल में आने पर यहां अफरा-तफरी मच गयी. छात्राओं ने बताया है कि गुरुवार की रात को उन्हें बासी भोजन परोसा गया था. खाना खाने के बाद आधी रात को एकाएक सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी. सुबह होते-होते 150 छात्राओं को इलाज के लिए ले जाया गया. गंभीर रूप से बीमार छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से छात्राओं के बीमार होने की सूचना मिलते ही उपायुक्त अरवा राजकमल सदर अस्पताल पहुंचे. छात्राओं का हालचाल जाना. यहां से वह कस्तूरबा स्कूल गये और वहां भी बीमार बच्चियों की सेहत की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि मामला गंभीर है. इसकी जांच की जा रही है.दोषी पाये जाने पर विद्यालय की वार्डन व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बीमार छात्रों की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रभावित हुई है. इसके लिए वह झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) से बात करेंगे, ताकि प्रभावित छात्राओं की परीक्षा अलग से ली जा सके. उपायुक्त ने कहा कि गुरुवार की रात में बच्चियों को दिन का बचा खाना मिलाये जाने की बात सामने आ रही है. हर बिंदु की जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी
    Next Article सिंधिया-कमलनाथ के बीच तकरार तेज, सोनिया गांधी तक पहुंची लड़ाई

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.