*कंफरेंस को लेकर की गयी बैठक,हुआ विचार-विमर्श*
निजाम खान
पश्चिम बंगाल: मंगलवार को बीरभूम जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गयसड़ा शरीफ स्थित खानकाहे बोखारीया में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता हज़रत सैयद शाह नुरुल हसन बोखारी ने किया।मौके पर बैठक को संबोधीत करते हुये हज़रत सैयद शाह सयफूल हसन बोखारी ने कहा कि बैठक करने का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी 15 फरवरी व 2 फाल्गुन को गयसड़ा शरीफ में एक बड़ी कंफरेंस फैज़ाने बोखारी कंफरेंस का आयोजन किया जायेगा।जिसमें संबोधीत करने के लिए दक्षिण अफ्रिका से जनाब शायरे ईस्लाम मौलाना सब्बीर बरकाती,बांग्लादेश से हबीबुर्रहमान,उत्तर प्रदेश से गुलफाम रज़ा,मालदाहा से नुरुल अएन,उत्तराखंड से मुकीमुर्रहमान और मोहम्मद युसुफ उपस्थित होंगे।कहा इसकी तैयारी को लेकर बैठक के दौराण विचार विमर्श की गयी।बैठक में पश्चिम बंगाल और झारखंड के लगभग ढाई हज़ार लोग मौजूद थे।
https://youtu.be/qCLkdAdQ4zk
