Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना ने कहा-किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी मुंबई
    Breaking News राजनीति सिनेमा

    कंगना ने कहा-किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी मुंबई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड के नवोदित सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से मुंबई पुलिस की कार्यशैली, मायानगरी में भाई-भतीजावाद और ड्रग्स लिंक को लेकर लगातार मुखर रही हिंदी सिनेमा जगत की ‘मणिकर्णिका’ कंगना रनौत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना की धमकियों पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी हिम्मत है तो कोई रोक कर दिखाए.’’ कंगना ने शुक्रवार को शिवसेना सांसद संजय राउत, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, विधायक प्रताप सरनाइक के उन्हें मुंबई में घुसने नहीं देने की धमकियों के जवाब में ट्वीट किया, ‘‘किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र.

    महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हां मैं मराठा हूं. इनकी औकात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फिल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो. मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाव पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फिल्म बनाई.

    आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए.’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘एक महान पिता की संतान होना ही आपकी एक मात्र उपलब्धि नहीं हो सकती, आप कौन होते हैं मुझे महाराष्ट्र प्रेम या नफरत का सर्टिफिकेट देने वाले. आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया कि आप महाराष्ट्र को मुझसे ज्यादा प्रेम करते हैं और अब मुझे वहां आने का कोई हक नहीं.’’

    कंगना के बॉलीवुड-ड्रग माफिया के संपर्क का खुलासा करने के लिए सुरक्षा की मांग और इस काम में मुंबई पुलिस पर अविश्वास को लेकर दिए गए बयान कि अब मुझे मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख ने कहा कि जिस तरह से कंगना ने मुंबई पुलिस पर अविश्वास जताया और उसकी बदनामी की है, उसे मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है.

    इस पर कंगना ने ट्वीट किया, ‘‘मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे मुंबई न आने की धमकी दे रहे हैं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं 09 सितंबर को मुंबई आउंगी और हवाईअड्डे पहुंचकर समय भी पोस्ट करुंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोककर दिखाए.’’ इस पर सांसद राउत ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आने दो देखेंगे.

    मुंबई मराठी मानुष के बाप की है, जिन्हें यह मंजूर नहीं वह अपना बाप दिखाएं. शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बगैर नहीं रहेगी. उन्होंने कंगना को मेंटल बताया और कहा कि वह उन्हें अपने खर्च पर पाक अधिकृत कश्मीर भेज देंगे.

    कंगना ने एक अन्य ट्वीट में शिवसेना विधायक सरनाइक की धमकी कि कंगना के मुंबई लौटने पर यदि पार्टी की महिला इकाई ने उनके साथ कुछ किया तो शिवसेना इसकी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटेगी पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘यदि आप मुझे खुली चुनौती दे रहे हैं कि मुंबई आने पर मेरा हश्र पालघर के साधुओं की तरह होगा तो मुझे मालूम है कि आप ऐसा इसलिए करोगे क्योंकि आप जानते हैं कि निर्दोष को मारकर भी आपको परिणाम नहीं भुगतना पड़ता है.

    यह आपको सशक्त बनाता है. सुशांत और साधुओं की हत्या के बाद मेरे विचार को लेकर लोग मेरे पोस्टर पर चप्पल चला रहे हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि मुंबई को खून की लत लग गई है.’’ अभिनेत्री कंगना ने कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद कई बड़े खुलासे किए थे. साथ ही कहा था कि वह इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए.

    इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राम कदम ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए कहा था कि 100 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जब चार दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि वह बॉलीवुड-ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए.

    दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है. अब कंगना पर भाजपा के समर्थन के भी आरोप लग रहे हैं. इसको लेकर कंगना ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैं भाजपा को टिकट के लिए दो बार मना कर चुकी हूं. मैं कंगना रनौत हूं, मेरी लोकप्रियता और साल भर की कमाई कई सफल नेता और मंत्रियों से कहीं अधिक है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना पर टेंशन, डबलूएचओ ने कहा- अगले साल के मध्य तक नहीं बनेगी कोरोना वैक्सीन
    Next Article पैरोल कैदी का अधिकार नहीं, खतरनाक अपराधी इसके योग्य नहीं: गृह मंत्रालय

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.