Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक साथ पिता और माशूम पुत्र का जनाजा देख हर आँख हुई नम
    Uncategorized

    एक साथ पिता और माशूम पुत्र का जनाजा देख हर आँख हुई नम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

    वीरपुर बेगूसराय

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर-जगदीशपुर तीनबटिया के समीप गुरुवार की देर रात लगभग दस बजे एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित करीब बीस फीट पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।जिससे अल्टो सवार पिता और पुत्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।वहीं अल्टो पर सवार मृतक के मौसेरे भाई कार के गेट खुलने से जान बच गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या ग्यारह निवासी रामचंद्र सहनी के 35 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सहनी और अपने 5 वर्षीय पुत्र अंश कुमार के साथ अपनी अल्टो कार से 18 फरवरी को बगरस में आयोजित अपने ममेरे भाई की शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था।वहां पहुंचने के बाद बगरस से अपनी बहन को उक्त गाड़ी से नरहन पहुंचाया एवं नरहन से ही लौटने के क्रम में गुरुवार की रात उक्त स्थल पर वाहन अनियंत्रित होकर पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी।इस दौरान उक्त गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे।हादसा होने के बाद उसके मौसेरे भाई संजात निवासी राम बहादुर सहनी के पुत्र दिलीप कुमार सहनी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से किसी तरह निकलकर स्थानीय लोगों एवं पुलिस को इसकी सूचना दी।घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से दोनों पिता-पुत्र को बाहर निकालकर उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले गए।जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई गांव के हर लोगों के मुख से ओह भगवान तूने ये क्या कर दिया कह कर भावुक हो जा रहे थे।मृतक का शव घर पहूंचते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला पदाधिकारियों 28मंडल अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल का एक साल बेमिसाल होने पर अभिनंदन
    Next Article स्मृति शेष नागेश्वर ठाकुर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.