Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एएसी कोच में महिला का पर्स चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एएसी कोच में महिला का पर्स चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एएसी कोच में महिला का पर्स चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

    बढ़ती चोरी की घटना के बाद सीनियर डीएसएसी ने किया उड़ना दस्ता का गठन
    सीसीटीवी की मदद से हुई आरोपी की पहचान, कभी पत्रकार तो कभी व्यापारी बन कर करता था एसी कोच में सफर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर,
    चक्रधरपुर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम में अतर्राज्यीय ट्रेन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर रघु खोसला(40) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क का रहने वाला है। चक्रधरपुर जीआरपी ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। चक्रधरपुर जीआरपी थाना में जीआरपी थाना प्रभारी सुहेल खान, आरपीएफ थाना प्रभारी बिक्रम सिंह और आरपीएफ उड़न दस्ता के टीम के बलवीर प्रसाद ने संयुक्त रुप से पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों का सामान चोरी की आरपीएफ टाटा को रेल मदद पोर्टल से जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी द्वारा एक उड़न दस्ता टीम का गठन किया। टीम द्वारा मामले की जांच करते हुये जब टाटा रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी खंघाला गया तो एक संदिग्घ की पहचान की गई, जो टाटा नगर रेलवे स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों में बार बार चढ़ता उतरता नजर आया और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर घुमता देखा गया। साथ ही एक ट्रेन की चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर गया और 12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पर टाटानगर में चढ़ कर राउरकेला की ओर जा रहा था। इसके बाद उड़न दस्ता टीम द्वारा संदिग्घ की खोजबीन करते हुये उसे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा और आरपीएफ पोस्ट में लाकर पुछताछ की। पुछताछ के बाद उसने गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री का बैग चोरी करने की बात स्वीकार किया। इसके बाद आरपीएफ ने इसकी जानकारी चक्रधरपुर रेल थाना प्रभारी सुहेल खान को दी। सूचना मिलेत ही जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जिस महिला का सामान ट्रेन में चोरी हुई थी। उक्त महिला द्वारा राउरकेला जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराया गया था। उसे चक्रधरपुर जीआरपी में स्थानांतरण कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।

    गिरफ्तार आरोपी के पास से एक बड़ा पिट्ठू बैग, एक टोपी, दो बड़ा फेस मास्क, नगद 32 सौ रुपये, एक मोबाईल सिम सहित एक नया सिम कार्ड, तीन सिम सहित अन्य सामाग्री जब्त किया है। वहीं छापामारी टीम में जीआरपी के थाना प्रभारी सुहेल खान के आलावा प्रदीप कुमार दूबे, बागुन मुनरी, शिव शंकर राम, विमला सबिना बेक, रवि कुमार, संतोष शंख, दीपक महतो, निर्दोष मुर्मू शामिल थे। वहीं आरपीएफ थाना प्रभारी बिक्रम सिंह के साथ दिलीप कुमार सिंह, बलबीर प्रसाद, महेन्द्र प्रताप यादव, रवि कुमार, सोहन पाल सहित कई शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति की प्रस्तावित स्थल अध्ययन यात्रा को लेकर हुई बैठक
    Next Article टाटा स्टील कर्मी ने कार्यालय में लगाया फांसी ,सुसाइड नोट में लिखा काम का प्रेशर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.