संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय।
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में अधिकृत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी व वीरपुर मध्य विद्यालय के एचएम सुमन कुमार की देख-रेख में सर्वप्रथम सदस्यों का चुनाव हुआ। इसमें अति पिछड़ा,सामान्य व जीविका संवर्ग से 2-2 सदस्य चुने गए। इन सदस्यों ने सर्वसम्मति से मो जलाल खां की पत्नी उमति खातुन को सचिव चुना। वहीं वार्ड संख्या 10 की वार्ड सदस्य होमैया खातुन पदेन अध्यक्ष मनोनीत हुई। मौके पर विद्यालय के एचएम श्याम कुमार समेत सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

