कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के सालेपुर और करही के बीच मे एक सीएसपी संचालक से 4लाख76हजार 4सौ रु0 हथियार दिखाकर अज्ञात अपराधियो ने लूट लिया है ।बताया गया कि राजघाट निवासी शुसील यादव का एसबीआई का सीएसपी केवलासी में संचालित है उसी का कर्मी बसुआ निवासी ब्रह्मदेव यादव अपने सहयोगी के साथ भारतीय स्टेट बैंक सिंघीया से रु0 निकासी कर ले जा रहा था इस मामले में सीएसपी कर्मी ब्रह्मदेव यादव ने सिंघीया थाने में लिखित शिकायत किया है कि आज जब मैं सिंघीया मेन ब्रांच से4लाख25हजार रु0 निकासी कर तथा पूर्व से साथ मे रखे51हजार400रु लेकर केवलासी जा रहा था कि करही के पीछे नट स्थान के समीप पीछे से पल्सर बाइक पर सवार 3लोगो ने मेरे सामने आकर हथियार दिखाकर रोक लिया तथा कुल4लाख76हजार4सौ रु0 साथ मे रखे मोबाइल एवं मेरे गाड़ी का चाभी छीन कर सालेपुर की तरफ भाग निकला।घटना स्थल पर एक गोली भी गिर गया था। थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मण्डल ने घटना की सूचना मिलते ही अपराधियो के छानबीन में जुट गए है

