मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
प्रखंड के समसा एक पंचायत में सोमवार को 115 अप्रवासी मजदूरों का निबंधन किया गया।इस संबंध में प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड उद्दान पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा बेगूसराय द्वारा प्रखंड के सभी आठों पंचायतों में एक एक सौ प्रवासी मजदूरों का निबंधन किया जायेगा और उसके बाद आय बढाने के लिये प्रशिक्षण दिया जायेगा। श्री कुमार ने बताया कि इसके लिये विभाग ने 4 माडल तैयार किया गया है जिसमें मजदूरों को मौसम आधारित सालों भर उगाये जाने वाली फसलों की जानकारी, विभिन्न उद्दानिक फसलों, मुर्गी पालन,बकरी पालन,पशुपालन, मशरुम उत्पादन आदि विषयों के बारे में बताया जायेगा और प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया डा दिनेश कुमार राय,सहायक तकनीकी प्रबंधक दिव्यानी राज,कृषि समन्वयक प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे।