मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (ऐटक) मंसूरचक इकाई टेंपु चालक संघ का गठन के लिये प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को रामचंद्र पासवान स्मृति भवन में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बेगूसराय एटक के महासचिव प्रहलाद सिंह ने चालक चालकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये निदान के लिये संघर्ष के रास्ते को अपनाने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने कहा कि एआईटीयूसी स्वाधीनता आंदोलन के गर्व से ही अपनी स्थापना कर मजदूरों के हक और अधिकार की रक्षा के लिये संघर्ष करते आ रहे हैं इसी करी में हम वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष को तेज करेंगे। नौजवान संघ के पूर्व जिला सचिव राम नरेश महतो ने कहा कि रोज रोज हो रहे चालकों पर जोर जोर जुल्म के खिलाफ संघर्ष कर उनकी जुल्म करने वालों का हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। यूनियन के संरक्षक क्षेत्र के चर्चित नेता सत्यनारायण महतो ने उपस्थित चालकों से संगठित होकर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि व्यवहारिक व्यवहारी का स्तर सामाजिक स्तर पर हम आपके साथ सदैव खरा रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से सुमित कुमार को अध्यक्ष छोटन कुमार सचिव,महेश व यासीन उपाध्यक्ष,पिंटू विपिन संयुक्त सचिव एवं प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।बैठक में पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार महतो पूर्व सरपंच परवेज आलम चालक महेश कुमार महतो विपिन कुमार झा,पिंटू सिंह छोटन पासवां सहित दर्जनों चालक उपस्थित थे।