निजाम खान
*जिले वासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं:-जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.)*
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने जिले वासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार सिर्फ राखी बांधने तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि यह वह पर्व होता है जो भाई-बहन व अन्य रिश्तो की आत्मीयता का अहसास करवाता है। राखी बांधने के अलावा बहनों द्वारा माथे पर तिलक लगाना, मिठाईयां खिलाना और आरती उतारना रिश्तो के भाव को प्रकट करता है।
कोरोना वायरस के कारण अनलॉक 2 लगा हुआ है। इसलिए रक्षाबंधन पर्व सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन करते हुए सादगी से मनाना है।
उपायुक्त जामताड़ा ने युवाओं से इस त्यौहार पर यह प्रण लेने का आह्वान किया कि वह अपनी बहनों की तरह ही अन्य सभी का भी सम्मान करेंगे और उन्हें किसी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचाएंगे।

