Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरी भारत में शीत लहर और कड़ाके की ठंड का सितम, प्रभावित हुआ सामान्य जनजीवन
    Breaking News राष्ट्रीय

    उत्तरी भारत में शीत लहर और कड़ाके की ठंड का सितम, प्रभावित हुआ सामान्य जनजीवन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हिमालयीन क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर की चपेट में हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी भारत में सर्दी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. लगातार हो रही बर्फतारी के चलते कड़ाके की ठंड के सितम से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.

    उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया. तापमान में गिरावट के साथ कंपाने वाली सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी होगी, मैदानी इलाकों में उतनी ही ज्यादा ठंड बढ़ेगी.

    दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा. वहीं इसने 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था. दिसंबर के आखिर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है.

    हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा. विभाग ने 17 से 24 दिसंबर और 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा.

    मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी. साथ ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीतलहर सोमवार तक जारी रह सकती है. अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ पंजाब-हरियाणा शीतलहर की चपेट में हैं.

    मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दतिया में तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है. भोपाल मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार मध्य प्रदेश के 23 वेदर स्टेशनों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. इनमें से छह वेदर स्टेशन ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

    श्रीनगर और गुलमर्ग सहित कश्मीर घाटी के कई शहरों में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 21 एवं 22 दिसंबर को घाटी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है. वहीं शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल की कार्यसंस्कृति पर सरकार सख़्त, होगी जाँच
    Next Article अफगानिस्तान – गजनी प्रांत में एक सभा में धमाका, 15 लोगों की मौत, 20 घायल

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.