Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईसीसी की एडवाइजरी, लॉकडाउन के दौरान मैच फिक्सरों से सावधान रहें क्रिकेटर
    Breaking News Headlines खेल

    आईसीसी की एडवाइजरी, लॉकडाउन के दौरान मैच फिक्सरों से सावधान रहें क्रिकेटर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन: लॉकडाउन की वजह से इस समय पूरी दुनिया में क्रिकेट की गतिविधियां बंद हैं. इसके बावजूद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने क्रिकेटरों को मैच फिक्सरों और भ्रष्टाचारियों से सतर्क रहने को कहा है. ये मैच फिक्सर सोशल मीडिया पर खिलाडिय़ों की बढ़ती उपस्थिति के चलते उनसे संपर्क करने की कोशिश कर सकते हैं.15 मार्च को हुए पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के बाद से क्रिकेट में कोई स्पर्धात्मक मैच नहीं हुआ है. कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के अधिकांश देशों में लॉकडाउन चल रहा है और क्रिकेटर घरों पर रहने को मजबूर हैं.उन्होंने कहा, लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं, इसके चलते मैच फिक्सर उनसे संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि बाद में उनका गलत उपयोग कर सकें. कोरोना वायरस की वजह से अभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इवेंट्स बंद हैं, लेकिन मैच फिक्सर और सट्टेबाज सक्रिय हैं.

    इसलिए ऐसा मानना गलत है कि क्रिकेट बंद होने की वजह से सट्टेबाजों के एप्रोच में कमी आई होगी. कोरोना वायरस की वजह से सभी जगह इस समय क्रिकेट बंद है और अभी यह साफ नहीं है कि इसकी गतिविधियां वापस कब चालू होगी. मार्शल ने कहा, हमने अपनी सभी सदस्यों, क्रिकेटरों और उनके नेटवर्क से बात की, ताकि उन्हें इस बारे में सावधान किया जा सके. उन्हें सट्टेबाजों द्वारा किए जाने वाले एप्रोच के प्रति सावधान रहना होगा.

    आईसीसी के एसीयू प्रमुख ने कहा कि मैचों के नहीं होने की वजह से आय में होने वाली कमी की वजह से खिलाड़ी इस सट्टेबाजों के जाल में फंस सकते हैं. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के जेस्स पेमोंट ने कहा, हर विपदा के समय कोई न कोई उसका लाभ उठाने के लिए तैयार बैठा होता है. हमें आश्वस्त रहना होगा कि हमारे क्रिकेटर इस दबाव को सहन करेंगे और गलत राह पर नहीं चलेंगे. यह अपने सिस्टम की क्षमता को दिखाने का सही वक्त है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिना खान ने बादशाह के गाने गेंदा फूल पर इस अंदाज में किया डांस
    Next Article कोरोना पॉजिटिव निकला सब्जीवाला, 2 हजार लोग किये गये होम क्वारंटाइन

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.