Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल 2020 के कमेंट्री पैनल से हटाए गए संजय मांजरेकर
    Headlines खेल

    आईपीएल 2020 के कमेंट्री पैनल से हटाए गए संजय मांजरेकर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई द‍िल्ली. संजय मांजरेकर ने वर्ल्ड कप 2019 के दौरान रवींद्र जडेजा पर टिप्पणी की थी, जिसके चलते वो ट्रोल हो गए थे. अब उन्हें बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है. मांजरेकर ने जडेजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बताया था. अब मांजरेकर को कमेंट्री टीम से हटाया गया है तो ऐसे में धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने मांजरेकर पर टिप्पणी कर उन्हें ट्रोल किया है.

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने संजय मांजरेकर को हटाने के मुद्दे पर कहा, ‘अब टुकड़ों में ऑडियो फीड सुनने की जरूरत नहीं है.’ सीएसके के इस जवाब को जडेजा पर की गई टिप्पणी का जवाब माना जा रहा है. क्योंकि मांजरेकर ने भी जडेजा के लिए इसी तरह के अलफाजों का इस्तेमाल किया था.

    19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में संजय मांजरेकर कमेंट्री करते नजर नहीं आएंगे. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने सात भारतीय कमेंटेटर्स के पैनल में इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को जगह नहीं दी है. यह पहला मौका होगा जब मांजरेकर आईपीएल की कमेंट्री पैनल में नहीं दिखेंगे. वह साल 2008 से लगातार कमेंट्री करते आ रहे हैं.

    मांजरेकर से नाराज चल रहा BCCI

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड पिछले कुछ समय से संजय मांजरेकर से नाराज चल रहा है. लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में घरेलू सीरीज के लिए मांजरेकर को कमेंट्री पैनल ले हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने बोर्ड की अपेक्स काउंसिल को ई-मेल के जरिए आईपीएल कमेंट्री पैनल में जगह देने की गुहार लगाई थी. उन्होंने मेल में लिखा था कि मुझे आपकी गाइडलाइंस का पालन करने में खुशी होगी क्योंकि हम सभी वह कर रहे हैं जो प्रोडक्शन के लिए अच्छा हो.

    तीन दलों में बंट जाएंगे कमेंटेटर्स

    कोरोना काल में आयोजित हो रहे इस 13वें सीजन को बायो बबल के भीतर खेला जाएगा. हर फ्रैंचाइजी बेहद सतर्कता से रह रही है. आईपीएल मैनेजमेंट द्वारा SoP का पालन किया जा रहा है. कमेंटेटर्स को भी तीन दलों में बांटकर दो अलग-अलग बायो बबल में रखा जाएगा. सभी 10 सितंबर को यूएई के लिए उड़ान भरेंगे. टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा. शेड्यूल आज आने की उम्मीद है.

    पैनल में इन सात भारतीय कमेंटेटर्स के नाम

    सुनील गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, रोहन गावस्कर, हर्षा भोगले और अंजुम चोपड़ा. दासगुप्ता और मुरली कार्तिक जहां अबु धाबी से मोर्चा संभालेंगे तो अन्य कमेंटेटर्स शारजाह और दुबई के मुकाबलों का आंखों देखा हाल सुनाएंगे. बताते चलें कि दुबई और अबुधाबी में 21 मैच का आयोजन होता है तो आईपीएल के 14 मुकाबलों की मेजबानी अकेले शारजाह करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैरोल कैदी का अधिकार नहीं, खतरनाक अपराधी इसके योग्य नहीं: गृह मंत्रालय
    Next Article शांति के लिये चीन को अपनी सेना पीछे हटानी ही होगी: राजनाथ सिंह

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.