आईडीटीआर में स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डैनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर में स्वच्छ एवं हरित परिसर के उद्देश्य से स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार समेत अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान परिसर में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया। महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जनभागीदारी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना बढ़ाना है। कार्यक्रम में सभी ने स्वच्छ परिसर एवं हरित वातावरण बनाए रखने में निरंतर सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

