Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आइए जानते हैं कुछ सक्सेस स्टोरी के बारे में
    Breaking News Headlines झारखंड

    आइए जानते हैं कुछ सक्सेस स्टोरी के बारे में

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *SUCCESS STORY*

    वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस के संक्रमण रोकथाम हेतु जब देश में लॉक डाउन घोषित किया गया तो शुरूआत के दिनों में किसानों को अपने उत्पाद को बाजार पहुंचाने में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। किसानों की परेशानियों को देखते हुए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला की पहल पर किसानों के उत्पाद को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने एवं अंतर्राज्यीय तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सुनिश्चित कराने का प्रयास किया गया जिसमें बाजार समिति एवं जिला कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रशासन के प्रयासों को मूर्त रूप देने में कृषि उत्पादन बाजार समिति एवं कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत ऑल सीजन फॉर्म प्रेश एवं APEDA(Agriculture and Processed Food Products Exports Development Authority) ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया जिससे कृषि उत्पादों को बाजार मिलने के साथ-साथ होम डिलिवरी भी आसान हुई।

    *पोटका के खेतों में उगी भिंडी पहुंची दुबई*

    पोटका प्रखंड के किसान खेलाराम मुर्मू के खेतों से एक टन भिंडी कोलकाता के इंटरनेशनल एक्सपोर्ट कार्गो डिविजन से दुबई भेजी गई। खेलाराम ने ड्रिप इरिगेशन की मदद से खेती की जिससे काफी अच्छी उपज हुई। खेलाराम ई-कारोबार से जुड़े हैं ऐसे में झारखंड सरकार के कृषि विभाग के पहल पर ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश और APEDA(Agriculture and Processed Food Products Exports Development Authority) की मदद से उन्हें अपने उत्पाद को दुबई भेजने में आसानी हुई।

    *बंधा गोभी, तरबूज की ऑनलाइन ट्रेडिंग*

    1. राष्ट्रीय कृषि बाजार(E-NAM) पोर्टल पर कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची तथा बाजार समिति, जमशेदपुर के बीच बंधा गोभी की ऑनलाइन ट्रेंडिंग की गई। कृषि उत्पादन बाजार समिति जमशेदपुर से जुड़े व्यवसायी अब्दुल हमिद खान ने तोरपा(खूंटी) के सुंदरी गांव के किसान से 10 क्विंटल गोभी की खरीदारी 10 रूपए प्रति किलो के दर पर किया।

    2. ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश, जमशेदपुर द्वारा रातू(रांची) के चित्राकोटा गांव की किसान किरण खलखो के खेत में उगे 1.5 टन तरबूज की खरीदारी की गई।

    उपायुक्त के निर्देश पर किसानों के लिए वाहन पास उपलब्ध कराते हुए राज्य के दूसरे हिस्से एवं दूसरे राज्यों तक कृषि उपज भेजने का भी प्रयास किया गया। पटमदा के प्रगतिशील किसान यदुनाथ गोराई समेत अन्य बड़ें किसानों ने बिहार के कई जिलों में खीरा, तरबूज एवं टमाटर की बिक्री की। बाजार समिति के सचिव श्री संजय कच्छप के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान औसतन 250-300 घरों में प्रतिदिन सब्जी की होम डिलिवरी की गई। उन्होने बताया कि सामानों के होम डिलिवरी के लिए विदेशों से भी कॉल आए, जिनके बुजुर्ग मां-बाप लॉकडाउन में अकेले रह रहे थे उनके बच्चों के ऑनलाइन ऑर्डर या फोन कॉल पर उनके घर तक सब्जी एवं अन्य सामग्री पहुंचाई गई। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथलेश कालिन्दी के मुताबिक किसानों के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग इस लॉकडाउन में जीवनदान साबित हुआ है। किसान जो खेंतों में ही अपने फसल के बर्बाद होने से चिंतित थे उन्हें मुनाफे के साथ बाजार उपलब्ध कराया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के प्रयास से लेह स्थित नुब्रा घाटी, चुनुथु घाटी, विजययक एवं हिमांक परियोजना कार्य में लगे संताल परगना के 208 श्रमिक झारखंड लौटेंगे
    Next Article फतेहपुर क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिला एक संदिग्ध मरीज

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.