Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के विधान सभा चुनाव अमरनाथ यात्रा के बाद इस साल के अंत तक करवाये जा सकते हैं. यह महत्वपूर्ण बयान निर्वाचन आयोग ने जारी किया है. चुनाव आयोग ने एलान किया है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे. बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है. अमरनाथ यात्रा डेढ़ महीने यानी कि 46 दिनों तक चलेगी. इसकी समाप्ति 15 अगस्त को होगी. लगभग एक साल पहसे भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटने के बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू करदिया गया था है. राज्य में करीब एक साल से निर्वाचित सरकार नहीं है.मुख्य विपक्षी दल पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने लोक सभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनावों की मांग की थी, लेकिन सरकार ने दोनों चुनाव एक साथ कराये जाने की मांग को ठुकरा दिया था. फिल्हाल, चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने इस वर्ष के अंत तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की बात कही है. चुनाव आयोग ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी. बीते वर्ष 19 जून 2018 को भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अपनी गठबंधन की सरकार को लेकर बयान दिया था कि ‘जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कट्टरपंथ और चरमपंथ के चलते सरकार में बने रहना मुश्किल हो गया है.’इसके साथ ही भाजपा ने राज्य में पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था. भाजपा ने करीब तीन साल तक जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार चलाई थी. ये पहला मौका था जब भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी. जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों और अलगाववादियों पर सख्ती शुरू कर दी थी. इसका पीडीपी की महबूबा मुफ्ती सहित सभी विपक्षियों ने विरोध भी किया था. विपक्षीदलों ने तो लोकसभा के चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनावों की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार संघीय सरकार ने चुनाव कराने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग के ऊपर छोड़ दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का जम्मू-कश्मीर के परिसीमन पर बाकी मंत्रियों के साथ मंथन
    Next Article ‘निपाह’ वायरस की भारत में दस्तक

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.