Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनियंत्रित ट्रक ने 15 वर्षीय छात्रा को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत।
    Uncategorized

    अनियंत्रित ट्रक ने 15 वर्षीय छात्रा को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई मौत।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

    समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर से महुआ जाने वाली राजधानी रोड सिरसिया काली स्थान के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने एक छात्रा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी। मृतक छात्रा की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गाँव के वार्ड-12 निवासी प्रमोद राम की 15 वर्षीय पुत्री प्रीती कुमारी के रूप में की गई है। दुर्घटना की खबर जैसे हीं क्षेत्र में फैली, परिजनों के साथ हजारो ग्रामीणों ने घटना स्थल पर आकर ताजपुर से महुआ जाने वाली राजधानी रोड सिरसिया काली स्थान के समीप शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण घण्टो यातायात पूर्णतः बाधित रहा । वहीं घटना स्थल पर मृतक के माता-पिता सहित परिजन बिलख-बिलख कर बेहोश हो रहे थे।

    मौके पर ताजपुर एवं बंगरा थाना की पुलिस पहुँची, मगर आक्रोशित लोगों ने जमकर बिरोध करना शुरु कर दिया एवं तोड़फोड़ करने लगा। वेकाबु स्थिति देख पुलिस वाले को घटना स्थल से दूर हटना पड़ा। परिजनों ने बताया कि मृतिका प्रीति अपनी छोटी चचेरी बहन आरती के साथ सिरसिया में स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र(सीएचपी)में खाता खुलवाने आई थी। जहाँ अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बताते चलें कि घटना स्थल पर रोड कन्ट्रक्शन का काम बिना सुरक्षा एवं दिन में चल रही थी। घटना का कारण भी वही बताया जा रहा है कि एक तरफ से रोड बन रही थी वहीं दूसरे तरफ तेज रफ्तार में गाड़ियां चल रही थी। उसी तेज रफ्तार गाड़ी के चपेट में आने से बच्ची दुर्घटना ग्रस्त होकर उसकी मौत हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो द्वारा कन्ट्रक्शन के काम मे चल रहे जेसीबी एवं दुर्घटना करने वाली ट्रक को रोक रखा था। आक्रोशित जामकर्ताओं ने मृतक के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये एवं बपरिजनों के लिए एक नौकरी तथा रोड कन्ट्रक्सन के कम्पनी एवं दुर्घटना करने वाली ट्रक एवं कन्ट्रक्शन कम्पनी पर एफ आई आर करने की मांग कर रहे थे।

    सूचना पाकर घटना सथल पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने में प्रयासरत थे। मगर आक्रोशित लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को बुलबाने की जिद पर अड़े हुए थे। अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने परिजनो को समझाने में कामयाब हुए । परिजनों को तत्काल बीस हजार रुपये देकर आश्वाशन दिया कि मृतक के परिजनों को हर सम्भव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी, तब जाकर जाम खाली हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। वही दुर्घटना करने वाली ट्रक एवं कन्ट्रक्शन कम्पनी की मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक पर बालू लदी हुई थी। मृतक पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी बड़ा एक भाई है। पिता मजदूरी करके सभी बाल-बच्चों का जीवन अर्पण करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद,दो गिरफ्तार,दो फरार।
    Next Article मंत्री चंपई ने कहा नाव दुर्घटना से काफी मर्माहत हूं, सरकार पीड़ित परिवार के साथ है

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.