Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल जा रहे पांच बच्चों को कुचला स्थिति नाजुक
    Uncategorized

    अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल जा रहे पांच बच्चों को कुचला स्थिति नाजुक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष पाठक की रिपोर्ट

    संवादसूत्र, कुचायकोट(गोपालगंज)कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल जा रहे दो बच्चियों समेत 5 बच्चों को कुचल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल पांचों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट पहुंचाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने सभी को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया ।गोपालगंज सदर अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद सभी को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।घटना से आक्रोशित लोगों ने भोपतापुर गांव के पास एनएच 27 पर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने एनएच 27 पर आगजनी कर वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस क्रम में भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस और प्रशासन के लोगों पर हमला बोल दिया ।असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से हमला किया गया। जिसमें 1 दर्जन से अधिक पदाधिकारी और कर्मी घायल हुए। ईट पत्थर की चपेट में आने वालों में अंचल पदाधिकारी कुचायकोट उज्ज्वल कुमार चौबे, बीडियो कुचायकोट वैभव शुक्ला, थानाध्यक्ष कुचायकोटअश्विनी तिवारी,अवर निरीक्षक विनोद कुमार,अनि विकास कुमार,अनि नकुल प्रसाद समेत 1 दर्जन से अधिक पदाधिकारी और कर्मिबशामिल है। लगभग 5 घंटे तक ग्रामीणों ने एनएच 27 को जाम किए रहे। जिससे सड़क पर लगभग 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया ।बाद में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण उग्र हो गए ।जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक ग्रामीणों को मौके से खदेड़ा। इस दौरान पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग करने की भी बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। लगभग 5 घंटे तक एनएच 27 भोपातापुर गांव के पास रणक्षेत्र बना रहा और ग्रामीणों के साथ असामाजिक तत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। इस संबंध में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद सदर एसडीएम प्रदीप कुमार तथा सदर एसडीपीओ संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस पर हमला किए जाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में सर्च ऑपरेशन चला रही है ।विदित हो कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर गांव निवासी सतेंद्र राम का पुत्र विवेक कुमार, रविंद्र कुमार का पुत्र रितिक कुमार, पुत्री साक्षी कुमारी तथा दूसरी पुत्री सोनाक्षी कुमारी तथा मैनेजर राम का पुत्र शिवांश एनएच 27 के दूसरे तरफ स्थित उमवि भोपतापुर में पढ़ने के लिए निकले थे। गांव से निकलकर जब बच्चे एनएच 27 क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे तभी उल्टे लेन से उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रही एक ट्रक ने साइकिल सवार बच्चों को कुचल दिया ।इस घटना में पांचों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट पहुंचाया ।जहां से स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी लगने पर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी तथा एसपी आनंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे तथा स्थिति की जानकारी ली। बच्चों की स्थिति गंभीर देख डीएम के आदेश पर सभी बच्चो को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article  आईआरएस छिड़काव को लेकर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
    Next Article थावे जंक्शन पर जीआरपी ने ट्रेन से 28 बोतल विदेशी शराब बरामद किया

    Related Posts

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    November 7, 2026

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    November 7, 2026

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.