Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी- 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी- 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना के बीच अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बुधवार 30 सितम्बर को जारी कर दी गईं. त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5 में छूट बढ़ा दी है. केंद्र ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है. खिलाडिय़ों की ट्रेनिंग के लिए स्वीमिंग पूल भी खोले जा सकेंगे. इसके अलावा एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की मंजूरी भी सरकार ने दी है.

    गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल और कोचिंग संस्थान 15 अक्टूबर के बाद राज्य खोलने को लेकर फैसला ले सकते हैं. बता दें कि स्कूल, सिनेमा हॉल मार्च महीने से बंद हैं. अब अनलॉक 5 में शर्तों के साथ इसे खोलने की अनुमति दी गई है.

    बता देें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 80,472 नए मामले सामने आने के बाद आज देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई. वहीं, संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी 51,87,825 हो गई है, जिससे स्वस्थ होने की दर 83.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,25,763 हो गए हैं. जबकि 1,179 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 97,497 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9,40,441 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 15.11 प्रतिशत है. देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है.

    अनलॉक-5 में क्या हैं रियायतें

    – मल्टीप्लेक्स, थिएटर और सिनेमा को कुल क्षमता के 50 प्रतिशत सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोला जाएगा. इसके लिए केंद्र एसओपी जारी करेगी.

    – स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने के लिए राज्य सरकारों को 15 अक्टूबर के बाद फैसला लेने की इजाजत होगी. लेकिन, इसके लिए परिवार की मंजूरी जरूरी होगी.

    – महाराष्ट्र में होटल, फूड कोर्ट, रेस्टारेंट-बार आदि को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति. 5 अक्टूबर से खोलने की इजाजत

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में बार, मैरिज पेलेस, होटल और रैस्टोरैंटों की सालाना लाइसेंस फीस माफ
    Next Article पाकिस्तान ने मनकोट में की भारी गोलाबारी, 120 एमएम के मोर्टार बरसाए, दहशत में ग्रामीण

    Related Posts

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    June 27, 2026

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम से पहले मुंबई पुलिस संदिग्ध कैप्सूल मामले में बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

    सच का शोर और पत्रकारिता की खामोशी: क्या खो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ?

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    जमशेदपुर: सिख विजडम अकादमी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला प्रोत्साहन

    सदियों से जारी है धर्मस्थलों के चढ़ावे पर डाका: सोमनाथ से अयोध्या तक की कहानी

    संत कबीर: भारतीय चेतना के महासूर्य और अमर गायक की जयंती पर विशेष

    राम मंदिर में पारदर्शिता: आस्था और विश्वास का आधार

    मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान पर सरयू राय का सवाल, बोले- बकाया बिल चुकाने के लिए रिम्स पर बनाया जा रहा दबाव

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.