Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिकारियों ने हाथों में उठाया कुदाल, दिया जल संरक्षण का संदेश
    Breaking News झारखंड

    अधिकारियों ने हाथों में उठाया कुदाल, दिया जल संरक्षण का संदेश

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शमशेर अहमद

    पाकुड़:गिरते भूमि जल स्तर को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई जल शक्ति अभियान का रविवार को व्यापक आगाज हुआ। जिले के सभी प्रखंडों में जल संरक्षण के दिशा में वरीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय पदाधिकारी, कर्मी व आम जनों ने हाथों में कुदाल लेकर श्रमदान किया। अभियान के तहत कई जगहों पर वर्षा जल संचयन के लिए ग्ड्ढ़ा खोदा, ट्रेंच कटिंग, डोभा निर्माण,पौधरोपण,पुराने तालाबों में पानी पहुंचने के लिए रास्ता सुगम किया।

    *जल संरक्षण के लिए खोदा गड्ढ़ाः*

    उप विकास आयुक्त श्री राम निवास यादव ने केकेएम कालेज परिसर में हाथों में कुदाल लेखर गड्ढ़ा खोदा। वहीं, अमड़ापारा में आइटीडीए निदेशक हीरा लाल मंडल ने हाथों में फांवड़ा, बीडीओ निशआ कुमारी ने कुदाल लेकर जल संचय के लिए गड्ढ़ा होता। महेशपुर प्रखंड व पाकुड़ प्रखंड में अपर समाहर्ता जय किशोर प्रसाद ने संबंधित प्रखंड के बीडीओ क्रमशः रितेश जयसवाल, रौशन कुमार ने हाथों में कुदाल लेकर डोभा निर्माण के लिए गड्ढ़ा खोदा। इसी तरह शेष प्रखंडों हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया आदि प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमशः सत्यवीर रजक, रौशन कुमार आदि के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ जल संरक्षण के दिशा में श्रमदान किया।

    *पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेशः*

    जल शक्ति अभियान के तहत जिले के कई प्रखंडों में पोधरोपण किया गया। स्वयं उप विकास आयुक्त श्री राम निवास यादव व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री महालिंग कुमार ने सदर प्रखंड के धमनी पहाड़पुर में पौधरोपण किया। द्वय पदाधिकारियों के साथ वन विभाग के कर्मियों व आम जनों ने भी जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य में हिस्सा लिया। इसी तरह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पाकुड़ आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पौधरोपण किया गया। कई प्रखंडों में स्वयं सहायता समूह के दीदी द्वारा भी जल संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया।

    *क्या है जल शक्ति अभियान*

    देशभर में उभरे जल संकट का सामना करने के लिए केंद्र सरकार ने पहली जुलाई से जल शक्ति अभियान की शुरूआत की है। इसका मकसद पूरे देश में पानी को लेकर जानकारी फैलाना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत देश के 254 जिलों को टारगेट किया गया। इसके लिए इन जिलों में अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। झारखंड राज्य के दो जिलों को केंद्र सरकार ने इस अभियान में शामिल किया है।

    लेकिन, इसकी जरूरत को भांपते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने इस अभियान को पूरे राज्य में शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत आज सात जुलाई से आगामी 15 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को इस अभियान से जोड़ना है, ताकि वह मानसून के पानी का संचय कर सकें। रविवार को इस अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारियों ग्रामीणों ने गड्ढ़ा खोदा, पौधरोपण किया, डोभा बनाय, ट्रेंच कटिंग किया, जागरूकता कार्यक्रम किया, श्रमदान कर वर्षा जल संचय के लिए सुगम रास्ता बनाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहेशपुर में कल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार – प्रसार
    Next Article मड़ालो में डीसी तथा डीडीसी ने भी किया श्रमदान एवं वृक्षारोपण

    Related Posts

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    May 24, 2025

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    May 24, 2025

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया

    सांसद विद्युत महतो की अगुवाई में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर बिस्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

    स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए डी डी त्रिपाठी।

    प्रधानमंत्री जी का “एक देश, एक चुनाव” का सपना अवश्य साकार होगा – अमरप्रीत सिंह काले

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहीजाम नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

    जमशेदपुर का साकची बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की ज़द में:आकाश शाह

    डीडीसी एवं बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.