Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किशोरियों के लिए युवा का नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    किशोरियों के लिए युवा का नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किशोरियों के लिए युवा का नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन(युवा) के तत्वावधान में “वर्क विद डिग्निटी” के सहयोग से होटल दयालजीत , जुगसलाई में किशोरी लड़कियों के लिए दो दिवसीय लीडरशिप ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 35 किशोरियों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था, ताकि वे अपने समुदाय में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सकारात्मक बदलाव ला सकें।

    संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने प्रशिक्षण के दौरान नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सच्चा लीडर अपने घर, परिवार, विद्यालय और समाज में सकारात्मक अगुवाई करता है। उन्होंने कहा कि सीखने और कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा व्यक्ति अपने विचारों को निडरता से समाज और पंचायत के समक्ष रख पाता है। उन्होंने किशोरियों को अपने गांव एवं समुदाय की समस्याओं—महिलाओं एवं लड़कियों से जुड़े मुद्दों—को समझकर उनके समाधान हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया।

    प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजना देवगम ने प्रतिभागियों को जेंडर एवं यौनिकता की अवधारणा, जेंडर और सेक्स के बीच अंतर, नेतृत्व की समझ एवं एक अच्छे नेता की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही ऊर्जा बढ़ाने वाले खेल, महिलाओं एवं लड़कियों के नेतृत्व, समाज में मौजूद रूढ़िवादी सोच, केस स्टडी के माध्यम से संगठन की समझ तथा संगठन की आवश्यकता एवं महत्व पर चर्चा की गई।

    दूसरे दिन प्रशिक्षण की शुरुआत पहले दिन की पुनरावृत्ति से की गई। इसके बाद प्रभावी संवाद एवं सुनने के महत्व को “संदेश पास करो” गतिविधि के माध्यम से समझाया गया। प्रतिभागियों ने अपने समुदाय में लड़कियों से जुड़ी समस्याओं की पहचान की तथा नेतृत्व क्षमता और व्यक्तिगत गुणों को समझा। समूह गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण मुद्दों की पहचान एवं प्राथमिकता तय करने का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा समुदाय में मिलने वाले सहयोग एवं संभावित चुनौतियों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने पोस्टर, नारे एवं रोल प्ले के माध्यम से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने का अभ्यास भी किया।

    प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कार्यकर्ता अंजना देवगम, कापरा एवं ललिता भगत, सिकंदर सोय, अरूप मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व #NowForClimate थीम के तहत टाटा स्टील द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    Next Article झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राँची लोकभवन में मुलाकात की

    Related Posts

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    July 14, 2026

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 14, 2026

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

    मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजमगढ़ में संपन्न हुई भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्यकारों ने सुनाई रचनाएं

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.