Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान दिवस पर युवाओं ने किया 11 यूनिट रक्तदान
    Breaking News झारखंड

    रक्तदान दिवस पर युवाओं ने किया 11 यूनिट रक्तदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदान दिवस पर युवाओं ने किया 11 यूनिट रक्तदान ————- जामताड़ा वैलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर स्थित जामताड़ा ब्लड बैंक में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 2021 का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिलसन लाकड़ा उप विकास आयुक्त जामताड़ा विशिष्ट अतिथि एस .के. मिश्रा सिविल सर्जन जामताड़ा , साइबर डीएसपी नजरुल होदा ने संयुक्त रुप से रक्त दाताओं को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र एवं रक्त दाताओं से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किये। मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहे की छोटे से इस जामताड़ा जिले में भी ब्लड डोनेशन से संबंधित इतनी जागरुकता है यह देखकर यह प्रतीत होता है कि जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन जिले में काफी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं साथ ही आने वाले समय में जिला प्रशासन एवं स्वस्थ विभाग जामताड़ा ने एसोसिएशन का सहयोग लेकर गांव-गांव में युवाओं को रक्तदान को लेकर प्रेरित करने का कार्य करेंगे और छोटे-छोटे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर ब्लड बैंक में रक्त के कमियां ना हो इसको लेकर हम सभी मिलकर संयुक्त प्रयास करेंगे की आने वाले समय में ब्लड बैंक में रक्त की कमीया ना रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि हम अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं कि विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों के कर्मचारी भी ब्लड डोनेशन के कार्यक्रम में आगे बढ़ कर हिस्सा ले और इससे संबंधित सूचना प्रसारित करने का कार्य स्वस्थ विभाग एवं जिला प्रशासन कर रहे हैं हमारा प्रयास है कि जामताड़ा ब्लड बैंक एक आदर्श ब्लड बैंक के रुप में झारखंड में स्थापित हो इसको लेकर हम जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव अरुप मित्रा ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य के द्वारा विगत 20 वर्षों से जरूरतमंदों को ब्लड देने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन विगत एक वर्षों से जामताड़ा में ब्लड बैंक चालू हो जाने से एसोसिएशन का प्रयास है कि ब्लड बैंक में निरंतर विभिन्न ग्रुप के ब्लड का स्टॉक रहे इसके लिए एसोसिएशन जामताड़ा के विभिन्न राजनीतिक , सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों एवं समाज के हर क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं समाजसेवियों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने ने बताया कि यह शवीर 1 से 5 अक्टूबर तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। इस बार का शिविर को एक महत्वपूर्ण दिशा देने के लिए हमने शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक का आयोजन कर रहे हैं कारण यह है शहर के लोग विभिन्न कार्यों में व्यस्तता रहने के कारण वह शाम के समय फुर्सत में आकर अपना स्वैच्छिक रक्तदान कर सके जिससे हम ब्लड बैंक में ब्लड के आपूर्ति को बढ़ा सकेंगे और हमारा प्रयास है कि हम जामताड़ा में किसी भी व्यक्ति को ब्लड से उनकी मृत्यु ना हो इसके लिए हमारा एसोसिएशन निरंतर कार्य कर रहा है । रक्तदान के कार्य को हम इससे और बेहतर कर सकते हैं इसको लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन जिला में निरंतर किया जा रहा है। स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम के सफल संचालन के अवसर पर ब्लड बैंक के डॉ. रोज बुला मुर्मू, जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रत्यूष मजमुदार के अलावे राजेंद्र शर्मा, विजय कुमार, जीतू सिंह ,नितेश सेन , दीपक दुबे, अभिनव कमल, दोलन दास, सुब्रत मिश्रा, सूरज कु. पासवान, राहुल सिंह, जगरनाथ दास , मुकेश पंडित, राजेंद्र रंजन, लक्ष्मण सिंह के अलावे जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के दर्जनों सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152 वीं जयंती के शुभ अवसर पर कुंडहित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी के अध्यक्षता में मुखिया एवं जल सहियाओं का एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Next Article महंत प्रणव भारती तीसरी बार बने मुखिया ।

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.