राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ टोल प्लाजा को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नाकेबंदी
अब्दुऱ रकीब की रिपोर्ट
जामताड़ा : पूरे देश में मोदी सरकार की जन विरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों तथा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में युवा कांग्रेस के जामताड़ा और धनबाद की कार्यकर्ताओं ने मैथन टोल प्लाजा की नाकेबंदी की। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की टोल प्लाजा जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई हालांकि मैथन थाना की पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर कुछ ही देर में आंदोलन को समाप्त करा दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के जामताड़ा जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि आज का आंदोलन सांकेतिक था ताकि मोदी सरकार होश में आ जाए उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।
तनवीर आलम ने कहा कि यह आंदोलन जामताड़ा और धनबाद के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या को युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव विनोद क्षत्रिय ने मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। लेकिन राहुल गांधी झुकने वाले नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को सजा दी जा रही है, तो मोदी सरकार बताएं कि अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। कहा की आम जनता की जमा पूंजी और बैंकों का पैसा अडानी पर लुटाया जा रहा है।
मौके पर प्रदेश सचिव विनोद क्षत्रिय जामताड़ा जिला के प्रभारी शिवम सिंह जामताड़ा विधानसभा अध्यक्ष दानिश रहमान जफिर अंसारी सिद्धू दास कृष्णा राम उत्तम रजक अभिषेक राम रोहित राम राहुल दास सुरेंद्र दास सूरज दास साजिद अंसारी गणेश कुमार सूरज दास राजू दत्ता रुपेश दत्ता निसार अंसारी नियाज अहमद अमित कुमार राकेश मंडल रोहित मंडल हरी बास्की अब्दुल रहमान अभिषेक कुमार राणा राजू कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।