Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय चुनाव के बाद यूपी में हुई योगी की पहली कैबिनेट बैठक, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Headlines उत्तर प्रदेश

    नगर निकाय चुनाव के बाद यूपी में हुई योगी की पहली कैबिनेट बैठक, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023Updated:May 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूपी निकाय चुनाव के बाद हुई योगी कैबिनेट की पहली बैठक, 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने निकाय चुनाव के दोनों चरण के मतदान संपन्न होने के बाद यह बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने निकाय चुनाव के दोनों चरण के मतदान संपन्न होने के बाद यह बैठक बुलाई। जिसमें मंत्रिपरिषद से 4 निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी दी गई। 2020 से 23 तक विद्युत बकाया का भुगतान में बुनकरों को फ्लैट रेट में मिली छूट की राहत के लिए भी प्रस्ताव पास हुआ।

     

     

    इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:–

    उच्च शिक्षा विभाग के 5, पर्यटन विभाग के 2, औद्योगिक विकास के तीन, कृषि विभाग के दो,खाद्य विभाग के एक,वित्त विभाग का एक, संस्कृत शिक्षा विभाग, गृह विभाग के तीन, हथकरघा विभाग के एक प्रस्ताव पास

    उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या, की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास
    उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में शारदा विश्व विद्यालय, आगरा उत्तर प्रदेश की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में फ्यूचर विश्व विद्यालय, बरेली, उत्तर प्रदेश की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

     

     

     

     

    उत्तर प्रदेश निजी विश्विद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में जीएस विश्वविद्यालय, हापुड़, उत्तर प्रदेश की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    मथुरा में पर्यटन विकास संबंधी कार्य कराए जाने हेतु मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को कार्यदायी संस्था नामित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना की नीति निर्धारण के संबंध में प्रस्ताव पास

    उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के क्रियान्वयन संबंधी नियमावली के अन्तर्गत प्रदेश में मेगा परियोजनाओं की स्थापना को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष सुविधाओं एवं रियायतों के विषय में प्रस्ताव पास

    उत्तर प्रदेश अवस्थापना एवं औद्योगिक निवेश नीति 2012 के क्रियान्वयन संबंधी नियमावली के अन्तर्गत प्रदेश में मेगा परियोजनाओं की स्थापना को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष सुविधाओं एवं रियायतों के विषय में प्रस्ताव पास

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एनएच 31गाजीपुर से बलिया – मांझी घाट ग्रीन फील्ड परियोजना के संरेखण में प्रभावित ग्राम सभा की भूमि एनएचएआई को निशुल्क उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    प्रदेश में तिलहन फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु वर्ष 2023-2024 से वर्ष 2026-2027 तक जायद / खरीफ एवं रबी में तिलहनी फसलों के निशुल्क बीज मिनिकिट वितरण, प्रदर्शन एवं तिलहनी फसलों पर किसान पाठशाला के आयोजन हेतु ‘ निशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम ‘ के संचालन पर मुहर

    प्रदेश में दलहनी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु वर्ष 2023-2024 से वर्ष 2026-2027 तक जायद / खरीफ एवं रबी में दलहनी फसलों के निशुल्क बीज मिनिकिट वितरण, प्रदर्शन एवं तिलहनी फसलों पर किसान पाठशाला के आयोजन हेतु ‘ निशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम ‘ के संचालन पर मुहर

     

     

     

    रबी विपणन वर्ष 2023-2024 में गेहूं की खरीद में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किसान से गेहूं क्रय किए जाने पर आने वाले अतिरिक्त व्यय की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    निर्माण परियोजनाओं में सेंटेज चार्जेज, निर्माण लागत, वित्तीय स्वीकृति आदि से संबंधित वित्तीय प्रबंधन में सुधार किए जाने के उद्देश्य से विद्यमान व्यवस्थाओं में संशोधन के संबंध में प्रस्ताव पास

    पावरलूम बुनकर हेतु फ्लैट रेट की व्यवस्था को एक अगस्त 2020 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए लागू रखे जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    यूपी 112 परियोजना के द्वितीय चरण हेतु सलेक्शन ऑफ मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर की आर एफ पी को तीन भागों में विक्रेंदीकृत कर अलग अलग बिड कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास

    .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुइयाडीह :धार्मिक अनुष्ठान हेतु स्थान दे नहीं तो निर्माण कार्य में होगी रुकावट :भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव
    Next Article ऑन लाइन के माध्यम से बीज के लिए आवेदन करें: बीएओ

    Related Posts

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    June 15, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    June 15, 2026

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    युवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित

    गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.