Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ का अमेरिका की आठवीं सबसे पुरानी रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ हुआ एमओयू
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय झारखंड बिहार राष्ट्रीय शिक्षा

    एक्सएलआरआइ का अमेरिका की आठवीं सबसे पुरानी रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ हुआ एमओयू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो साल के कोर्स में छात्रों को मिलेगी एक साथ डबल मास्टर डिग्री

    – एक्सएलआरआइ का अमेरिका की आठवीं सबसे पुरानी रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ हुआ एमओयू

    15,000 यूएस डॉलर तक की मिलेगी छात्रवृत्ति

    भारत के साथ ही दुनिया के किसी भी कोने के विद्यार्थी अब एक साथ दो मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए एक्सएलआरआइ जमशेदपुर अौर अमेरिका की आठवीं सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी रटगर्स यूनिवर्सिटी के रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ एमअोयू हुआ है. जिसके तहत सप्लाई चेन मैनेजमेंट व सप्लाई चेन अनालिटिक्स विषय पर खास तौर पर एक नया कोर्स डिजाइन किया गया है. जिसमें दो साल में एक साथ दो-दो मास्टर डिग्री छात्र प्राप्त कर सकते हैं. इस कोर्स के तहत छात्रों को एक साल का कोर्स एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में करना होगा तो वहीं दूसरे साल का कोर्स रटगर्स बिजनेस स्कूल यूएसए में. एक्सएलआरआई जमशेदपुर और रटगर्स बिजनेस स्कूल के बीच हुए एमओयू के आधार पर इस पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीबीएम) प्रोग्राम को डिजाइन किया गया है. इससे छात्रों का समय भी बचेगा और फीस भी. एक्सएलआरआइ के सीनियर प्रोफेसर टीएएस विजय राघवन इस कोर्स के प्रोग्राम डायरेक्टर हैं.
    ——
    पहले साल की पढ़ाई एक्सएलआरआइ में करनी होगी
    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर व यूएसए की रटगर्स बिजनेस स्कूल के बीच हुए एमअोयू के अनुसार विद्यार्थियों के पहले साल की पढ़ाई एक्सएलआरआइ में करनी होगी, जबकि दूसरे साल की पढ़ाई यूएसए जाकर करनी होगी. एक्सएलआरआइ में एक साल का कोर्स करने के बाद छात्रों को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का मौका मिलेगा. जिसके तहत उन्हें बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप कराया जायेगा.

    क्या होगा कोर्स फीस
    इस कोर्स के लिए एक्सएलआरआइ व रटगर्स यूनिवर्सिटी अलग-अलग कोर्स फीस लेंगे. एक्सएलआरआइ की अोर से जहां एक साल के लिए 15 लाख रुपये कोर्स फीस ली जायेगी. वहीं रटगर्स यूनिवर्सिटी 15,000 से 21,000 यूएस डॉलर कोर्स फीस के रूप में लेगी.
    —
    जून से शुरू होगा सत्र, 15 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन
    दो साल में एक साथ दो मास्टर डिग्री प्रदान करने वाले इस कोर्स के पहले सत्र के लिए इसी साल जून से कक्षाएं शुरू की जायेगी. इस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने के लिए एक्सएलआरआइ की वेबसाइट पर 15 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. इसके बाद जून-2022 के तीसरे हफ्ते सत्र की शुरुआत की जायेगी. जून-2022 से मार्च-2023 तक एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में इस कोर्स की तीन सेमेस्टर की पढ़ाई कराई जायेगी. 10 से 12 माह का एक-एक सेमेस्टर होगा. इस कोर्स में शामिल होने के लिए 15 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तय की गयी है. पहले वर्ष में छात्रों को वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक मैनेजेमेंट, मटीरियल मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक एंड अनालिटिक्स, फाइनेंस, अकाउंटिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग, ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर की पढ़ाई कराई जायेगी, वहीं रटगर्स बिजनेस स्कूल में सप्लाई चैन फाइनेंस, ग्लोबल प्रोक्योरमेंट, डाटा एनलिसिस, बिजनेस इंटेलिजेंस की पढ़ाई करवायी जायेगी. कोर्स के अंत में दोनों बिजनेस स्कूल (एक्सएलआरआइ व रजर्स बिजनेस स्कूल) की ओर से छात्रों को अलग-अलग दो मास्टर डिग्री प्रदान की जायेगी.
    ———–
    15,000 यूएस डॉलर तक की मिलेगी छात्रवृत्ति
    इस कोर्स से छात्रों को फीस के मामले में करीब 15 लाख रुपये का लाभ होगा. इस कोर्स के लिए दोनों संस्थान अलग-अलग फीस लेंगे. विद्यार्थी दूसरे साल में यूएसए में जब पढ़ाई करेंगे तो वहां उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार 12,500 से लेकर 15,000 यूएस डॉलर तक की छात्रवृत्ति भी दी जायेगी.
    —
    ‘एक्सएलआरआइ ने ग्लोबल लीडर तैयार करने की दिशा में एक कदम अौर आगे बढ़ाया है. एक्सएलआरआइ अौर यूएसए के रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ किये गये इस समझौते से तहत ना सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट में इंटरनेशनल लेवल की पढ़ाई करवायी जायेगी, बल्कि विद्यार्थियों को उन्हें एक्सप्लोर करने का मौका भी मिलेगा.’
    फादर पॉल फर्नांडीस एसजे. निदेशक, एक्सएलआरआइ
    —–

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम की नयी उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव
    Next Article 611 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 38.5 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.