Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ ने मदद को बढ़ाया हाथ, आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए इकट्ठे किए 2.10 लाख
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ ने मदद को बढ़ाया हाथ, आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए इकट्ठे किए 2.10 लाख

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक्सएलआरआइ ने मदद को बढ़ाया हाथ, आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए इकट्ठे किए 2.10 लाख

    एक्सएलआरआइ ने एक बार फिर अपनी उदारता और समाज सेवा की भावना का परिचय दिया है. सीआइआइ वाइआइ की ओर से आयोजित एक साइलेंट ऑक्शन के माध्यम से एक्सएलआरआइ ने 2.1 लाख रुपये से अधिक राशि एकत्र की है. यह राशि “Friends of Tribal Society” को दान की जाएगी. यह लगातार तीसरा साल है जब यह परोपकारी पहल की जा रही है.

     

     

    इस साइलेंट ऑक्शन में एक्सएलआरआइ के छात्र, अलग-अलग समितियों और फैकल्टी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने डिनर, ट्यूटोरिंग सेशन्स, गिटार लेसन, किताबें, पेंटिंग्स और अन्य कई आइटम्स ऑफर किए, जिन पर बोली लगाई गई. ये सभी आइटम्स एक्सएलआरआइ के छात्रों द्वारा खरीदे गए और सभी राशि दान कर दी गई.

     

     

    इस ऑक्शन से एकत्र की गई पूरी राशि “Friends of Tribal Society” को दी जाएगी. इस मौके पर राजेश मित्तल और अभिषेक गर्ग ने संगठन की तरफ से चेक प्राप्त किया. एक्सएलआरआइ के प्रवक्ता ने कहा कि ट्राइबल सोसाइटी के साथियों को उक्त राशि देने में सुखद अनुभूति हो रही है. बताया गया कि यह संगठन दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा के माध्यम से जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए अथक प्रयास कर रहा है.

     

     

    यह दान एक्सएलआरआइ के छात्रों के लिए समाज को वापस देने का एक तरीका है और ग्रेटर गुड के लिए सच्चे मन से काम करने का प्रतीक है. वहीं सीआइआइआइ यंग इंडियन की सेक्रेटरी, स्मृति गुप्ता ने इसके लिए डीन एडमिनिस्ट्रेशन और एसोसिएट डीन स्टूडेंट अफेयर्स के प्रति आभार जताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा से बागबेडा कॉलोनी में चापाकल बोरिंग का निर्माण कार्य प्रारंभ
    Next Article मनोहरपुर-नंदपुर जोगी ईट भट्टा में नक्सली घटना को लेकर,एनआईए टीम की छापेमारी.

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.