Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. करीब दो महीने पहले अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान अब दूसरे मजहब के धर्मस्थलों को भी निशाना बनाने लगे हैं. मंगलवार को तालिबानियों का एक दल काबुल के पवित्र कर्ते परवान गुरुद्वारे में घुसा. यहां मौजूद सिखों से काफी देर तक सवाल-जवाब किए. इस दौरान वहां मौजूद लोगों से बदसलूकी भी की गई. बाद में वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया. कर्ते परवान गुरुद्वारे के प्रमुख भाई गुरनाम सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी. इंडिया वर्ल्ड फोरम के चेयरमैन पुनीत सिंह चंडोक ने भी कर्ते परवान गुरुद्वारे में तालिबानियों के घुसने की पुष्टि की है.

    हथियारबंद थे तालिबानी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है. गुरुद्वारे में कई सिख मौजूद थे. इनमें से कुछ यहां स्थायी रूप से रहते हैं और कुछ हाल ही में यहां हिंसा से बचने के लिए शरणार्थी के तौर पर आए हैं. दोपहर तक यहां हालात सामान्य थे. करीब चार बजे कुछ तालिबानी यहां घुसे. कुछ हथियारबंद थे, जबकि कुछ खाली हाथ थे. इन लोगों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली.

    कुछ हिरासत में

    तालिबानियों ने गुरुद्वारे के मुख्य हाल में मौजूद लोगों से काफी देर तक सवाल-जवाब किए. इस दौरान गुरुद्वारे के स्टाफ ने तालिबान के हर सवाल का विस्तार से जवाब दिया. हालांकि, तालिबानियों का लहजा बेहद खराब था. सोशल मीडिया पर जारी कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तालिबानी दस्ते ने गुरुद्वारे के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. बताया जाता है कि तालिबान की इंटेलिजेंस एजेंसी के लोगों ने इस पवित्र स्थल की तलाशी भी ली.

    सीसीटीवी क्यों तोड़े

    गुरुद्वारे के प्रमुख गुरनाम सिंह ने बताया कि तालिबानियों ने वहां लगे करीब-करीब हर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया. माना जा रहा है कि इसका मकसद यह था कि आतंकियों की हरकत कैमरों में रिकॉर्ड न होने पाए. सोशल मीडिया पर जारी कुछ वीडियोज में टूटे हुए सीसीटीवी और उखड़े हुए तार देखे जा सकते हैं.

    यहां लोगों की जान बची थी

    तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा किया था. इसके बाद सिख और हिंदू अल्पसंख्यकों ने इस गुरुद्वारे में पनाह लेकर जान बचाई थी. बाद में कुछ को भारत आने दिया गया. तालिबान ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को यह भरोसा दिलाया था कि वो हर कीमत पर दूसरे मजहबों के धर्मस्थलों की रक्षा करेंगे और गैर मुस्लिमों को परेशान नहीं किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोयले का संकट गहराया, त्यौहारी सीजन में झेलनी पड़ सकती है बिजली की किल्लत     
    Next Article लखनऊ में 8 नवंबर तक धारा 144 लागू: त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर लगाई कई पाबंदिया

    Related Posts

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    June 20, 2026

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.