Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस ने बनाई अपने दुश्मन देशों की लिस्ट, यूएसए, यूके सहित 31 देशों को माना दुश्मन, चीनी मीडिया ने किया दावा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस ने बनाई अपने दुश्मन देशों की लिस्ट, यूएसए, यूके सहित 31 देशों को माना दुश्मन, चीनी मीडिया ने किया दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के बीच चीन के सरकारी मीडिया का दावा है कि रूस ने अपने दुश्मनों की लिस्ट बनाई है, जिसमें अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं. इसमें कुल 31 देशों के होने की बात कही गई है. ऐसा कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस लिस्ट को मंजूरी दी है.

    चीन के सरकारी मीडिया सीजीटीएन ने दावा किया है कि रूस की सरकार ने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है. इस लिस्ट में यूक्रेन, जापान और यूरोपियन देशों के नामों के साथ अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं. यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं. यूक्रेन पर हमला करने के बाद से अमेरिका, ब्रिटेन और पश्चिमी देशों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रूस पर कई प्रतिबंधों की घोषणा कर दी थी.
    अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की एंट्री प्रतिबंधित कर दी है. रूस के 4 बैंकों और सरकारी ऊर्जा कंपनी पर रोक लगा दी है. अमेरिका ने रूस के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को आर्थिक मदद देने के साथ हथियार भी भेजे हैं.

    ब्रिटेन ने रूस के 5 बैंकों पर प्रतिबंध लगाते हुए पुतिन की संपत्ति जब्त करने और उनके अकाउंट्स पर रोक लगा दी है. ब्रिटेन ने रूस की सरकारी विमानों और रूस के अरबपतियों के प्रायवेट विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. यूरोपियन यूनियन के देशों ने भी रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. इसके कारण 27 देशों में रूस के विमानों के लिए एयरोस्पेस बंद हो गया है. इसके साथ ही रूस के अरबपतियों की संपत्ति जब्त की गई है. यूरोपियन यूनियन के देशों ने यूक्रेन को सैन्य सहायता दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राइवेट मेडिकल कॉलेज की आधी सीटों पर लगेगी सरकारी कॉलेज जितनी फीस, केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय
    Next Article आज का दिनः मंगलवार 8 मार्च 2022, नकारात्मकता को नष्ट करती है दीपज्योति

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.