Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंग्लैंड में बड़ा बदलाव, 9 खिलाड़ी हुए बाहर, बेन स्टोक्स की भी छुट्टी
    Breaking News Headlines

    वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंग्लैंड में बड़ा बदलाव, 9 खिलाड़ी हुए बाहर, बेन स्टोक्स की भी छुट्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंदन. साल 2019 में अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम से उम्मीद थी कि वह भारत में अपने खिताब का बचाव करेगी. लेकिन जॉस बटलर की कप्तानी वाली ये टीम खिताब का बचाव तो दूर सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई. ये टीम नौ मैचों में से किसी तरह तीन मैच जीत पाई और 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर सकी. वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इंग्लैंड को वेस्टइंडीज का दौरा करना है. इस दौरे के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया है जिसमें बड़े बदलाव हुए हैं. वर्ल्ड कप में जो टीम चुनी गई थी उसमें से नौ खिलाड़ियों को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है.

     

    वर्ल्ड कप खेलने वाली इंग्लैंड टीम में से सिर्फ छह खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के लिए बनाए रखा गया है. इन खिलाड़ियों में कप्तान बटलर, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, गस एटिंगसन,ब्रायडन कार्स को टीम में बनाए रखा गया है. बाकी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. ईसीबी ने जो बयान जारी किया है उसमें बताया गया है कि वनडे टीम में छह खिलाड़ियों को बनाए रखा है लेकिन जो खिलाड़ी नहीं चुने गए हैं उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

     

    जो खिलाड़ी बाहर गए हैं उनमें कप्तान बटलर के कहने पर वर्ल्ड कप से पहले वनडे में संन्यास लेने का फैसला वापस लेने वाले ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है. उनके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी बाहर किया गया है. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड मलान, जो रूट, मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली के नाम भी शामिल हैं. डेविड विली ने पहले ही वनडे वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था इसलिए उनका नाम भी इस टीम में नहीं हैं. जो नए चेहरे आए हैं टेस्ट डेब्यू कर चुके जॉश टंग और जॉन टर्नर हैं. इन दोनों को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है.

    जो खिलाड़ी आए हैं उनमें युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद, जैक क्रॉली, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, ऑली पोप, फिल सॉल्ट के नाम हैं. रेहान, डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, टंग, टर्नर को टी20 में भी जगह मिली है. वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे मोईन अली, आदिल रशीद, वोक्स और टॉप्ली को टी20 में जगह जरूर दी गई है.
    इंग्लैंड को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज की शुरुआत तीन दिसंबर से हो रही है. दूसरा मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा. ये दोनों मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स में खेला जाएगा. नौ दिसंबर को बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में तीसरा वनडे खेल जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बारबाडोस से ही 12 दिसंबर को होगी. दूसरा और तीसरा मैच 14 और 16 दिसंबर को ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. चौथा और पांचवां टी20 मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में 19 और 21 दिसंबर को खेले जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबडुवा के जागो बाउरी के निधन झमुमो जिला युवा मोर्चा ने जताया दुःख, परिजनों से मिलकर दी आर्थिक सहायता
    Next Article आईसीसी ने किया सस्पेंड, अब चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगी श्रीलंका टीम

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.