Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जहरीले सांपों को अपना बच्‍चा मानते हैं बौद्ध भिक्षु विलथा, मठ में दी जगह
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जहरीले सांपों को अपना बच्‍चा मानते हैं बौद्ध भिक्षु विलथा, मठ में दी जगह

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    म्‍यांमार के एक बौद्ध भिक्षु संकट में फंसे सांपों के लिए ‘पिता’ बन गए हैं. यह भिक्षु अपने मठ में कोबरा, अजगर और वाइपर जैसे सांपों को अपने घर में शरण दिए हुए हैं. इन सांपों का वह एक प‍िता की तरह से ध्‍यान रखते हैं.

    सामान्‍य तौर पर जहरीले सांपों को देखकर लोग दूर भागते हैं लेकिन म्‍यांमार में एक ऐसे बौद्ध भिक्षु भी हैं जो न केवल इन सांपों की जान बचाकर उन्‍हें अपने घर में शरण देते हैं बल्कि उन्‍हें प्‍यार भी करते हैं. उनका ध्‍यान भी रखते हैं. इस बौद्ध भिक्षु का नाम है विलथा. बौद्ध भिक्षु ने अब तक सैकड़ों की संख्‍या में सांपों की जान बचाई है. बौद्ध भिक्षु अगर इन सांपों की जान न बचाते तो इन सांपों की या तो हत्‍या कर दी जाती या फिर उन्‍हें ब्‍लैक मार्केट में बेच दिया जाता. व‍िलथा ने जिन सांपों की जान बचाई है, उसमें अजगर से लेकर कोबरा तक शामिल हैं.

    वलिथा बोले, सांप मेरे ल‍िए बच्‍चे की तरह से हैं

    बौद्ध भिक्षु का यह सांपों का मठ सेईकता थूखा टेटो रंगून में स्थित है. करीब 5 साल पहले इसे सांपों का घर बनाए जाने के बाद बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय लोग और सरकारी एजेंसियां पकड़े हुए सांपों को बौद्धभिक्षु के पास लेकर आते हैं. विलथा ने कहा, ‘जब लोग सांपों को पकड़ते हैं तो वे संभवत: खरीददार तलाशने का प्रयास करेंगे.’ उन्‍होंने कहा कि ये सांप उनके ‘बच्‍चे’ की तरह से हैं. इसी वजह से बौद्ध भिक्षु इन खतरनाक सांपों की पूरी देखरेख करते हैं. वलिथा ने कहा कि बौद्ध बहुल म्‍यांमार में सांपों को बेचने या उनकी हत्‍या करने की बजाय लोग उन्‍हें भिक्षुक को दान करके इसे पुण्‍य मानते हैं.

    चीन और थाइलैंड में होती है सांपों की तस्‍करी

    विलथा ने कहा कि सांपों की जान बचाकर वह प्राकृतिक पारिस्थितिकीय चरण को बचाने में मदद कर रहे हैं. दक्षिणपूर्वी एशियाई देश म्‍यांमार वन्‍यजीवों के अवैध व्‍यापार का केंद्र बन गया है. वन्‍यजीवों के संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि म्‍यांमार से तस्‍करी करके सांप पड़ोस के देशों चीन और थाइलैंड ले जाए जाते हैं. दुनिया के कई देशों में बेहद हमलावर समझे जाने वाले बर्मा या म्‍यामांर के अजगर को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया है. वन्‍यजीवों के लिए काम करने वाले कल्‍यार प्‍लाट ने कहा, ‘आमतौर पर लोगों के आसपास ज्‍यादा समय तक रहने पर सांपों के अंदर तनाव पैदा हो जाता है.

    बौद्ध मठ में दान से म‍िलता है सांपों को भोजन

    कल्‍यार प्‍लाट ने कहा कि आज जरूरत है कि इन सांपों को जल्‍द से जल्‍द जंगल में छोड़ दिया जाए. वलिथा ने बताया कि उन्‍हें सांपों को खिलाने के लिए करीब 300 डॉलर दान मिल जाता है, इससे उनका काम चलता रहता है. उन्‍होंने कहा कि इन सांपों को उनके मठ में तभी तक रखा जाता है जब तक कि यह महसूस किया जाता है कि ऐसा करने की जरूरत है. ये सांप जब जंगल में जाने के लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्‍हें छोड़ दिया जाता है. हाल ही में एक सांप को हल्‍गवा नेशनल पार्क में छोड़े जाने पर उन्‍होंने खुशी जताई लेकिन साथ ही उन्‍हें यह भी डर सता रहा था कि कहीं उन्‍हें फिर से न पकड़ ल‍िया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेटीएम पेमेंट्स बैंक को मिला शेड्यूल बैंक का दर्जा
    Next Article स्कूली बच्चों को परोस दिया सड़ा हुआ खाना, गुस्साए छात्रों ने फेंके फूड पैकेट्स

    Related Posts

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    September 14, 2026

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

    September 14, 2026

    बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका पर बेटी के नाम से जीविका सीएम की ड्यूटी करने का आरोप

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    खोदावंदपुर में गणेश चतुर्थी, चौरचन और तीज पर्व को लेकर दिखा उत्साह का माहौल

    महंत बाल गोविंद दास के स्मरण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन, प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

    बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका पर बेटी के नाम से जीविका सीएम की ड्यूटी करने का आरोप

    गरीब परिवारों के 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह

    नेपाली सेवा समिति गोलमुरी द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

    दुबई फरार होने की फिराक में था प्रिंस खान का भाई बंटी खान, कोलकाता से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.