Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताक़त है – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताक़त है – अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताक़त है – अमरप्रीत सिंह काले

    घोड़ाबांधा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, प्रदेश प्रवक्ता काले हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : घोड़ाबांधा स्थित साई मोटर हॉल में भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के घोड़ाबांधा मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में

    झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काले ने “वैचारिक अधिष्ठापन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताक़त है।

    उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आज के सामाजिक एवं राजनीतिक परिदृश्य में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि यही विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

    काले ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती विचारों की स्पष्टता, अनुशासन और समर्पित कार्यशैली से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

    इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, वैचारिक दृष्टिकोण एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताक़त है - अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर चाय विक्रेता पर हमले को लेकर झारखंड क्षत्रिय संघ का आक्रोश, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article सिद्धू-कान्हु जयंती पर झामुमो नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.