सिद्धू-कान्हु जयंती पर झामुमो नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के भुईयांडीह गोलचक्कर स्थित प्रतिमा स्थल पर शनिवार को हूल विद्रोह के महानायक अमर शहीद सिद्धू-कान्हु की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रमोद लाल ने कहा कि वीर सिदो-कान्हु ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ जो ऐतिहासिक बिगुल फूंका, वह आज भी समाज को संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई का अमर प्रतीक है।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, खुद्दू उरांव, प्रीतम हेंब्रम, सुखलाल टुडू, अभय पांडे, प्रकाश चंद्र झा, डी. राकेश राव, प्रभात सिंह, इंदरपाल सिंह भाटिया, उमानाथ झा, पिंटू लाल, सेख सफरूद्दीन, संदीप चक्रवर्ती, विक्रम टुडू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

