अरका जैन विश्वविद्यालय: अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शोध प्रबंध लेखन पर शैक्षणिक सत्र का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अरका जैन विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा बी.ए. (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए “स्ट्रक्चर एंड फॉर्मेट ऑफ डिसर्टेशन” विषय पर एक शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को शोध प्रबंध की संरचना, स्वरूप और लेखन पद्धति के बारे में स्पष्ट जानकारी देना था।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनोज कुमार पाठक ने डिसर्टेशन की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने शीर्षक पृष्ठ से लेकर निष्कर्ष और संदर्भ सूची तक सभी महत्वपूर्ण भागों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शोध लेखन में सही संदर्भ, स्पष्ट भाषा, मौलिकता और अकादमिक ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को विषय चयन, सामग्री संग्रह, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने की प्रक्रिया भी समझाई और बताया कि शोध कार्य में तार्किकता और सुसंगत प्रस्तुति बेहद जरूरी है। सत्र के दौरान छात्रों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी घोष और डॉ. रूपा सरकार ने भी विद्यार्थियों को शोध कार्य को गंभीरता और अनुशासन के साथ करने की सलाह दी।
यह सत्र विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे उन्हें अपने शोध कार्य को बेहतर ढंग से करने की दिशा मिली।

