Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेघौल गांव में महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मेघौल गांव में महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेघौल गांव में महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की पहल के तहत शुक्रवार को मेघौल पंचायत भवन परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा मनीष कुमार झा एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका मनोज कुमार कर्ण एवं क्षेत्रीय समन्वयक चंदन कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर बीडीओ, सीओ, पीओ व बीपीएम ने सरकार के महिला सशक्तिकरण योजना की जानकारी जीविका दीदीयों से साझा किया. उन्होंने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, शौचालय निर्माण, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट- स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, बालिका छात्रावास सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने खासकर जीविका योजना से जुड़ी महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने व अन्य रोजगार से जुड़कर महिलाओं के आर्थिक उन्नति करने की जानकारी भी दी. अधिकारियों ने सरकार द्वारा महिलाओं को दिये गये आरक्षण व अन्य सुविधाओं के बारे में महिलाओं से उनके विचार पूछे. महिलाओं ने भी इस मौके पर अपने अनुभव को साझा किया. बिहार में नीतीश सरकार की पूर्ण नशाबंदी योजना से संतुष्ट महिलाओं ने इससे घरेलू हिंसा में काफी कमी आने की बात बतायी. महिलाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने पर इसे महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार बताया. इस मौके पर बीपीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दो महिनों तक चलेगा. यह कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के 78 ग्राम संगठनों में चलाया जायेगा. महिला संवाद में जीविका सीएम अनिता देवी, लेखापाल सुगीता कुमारी, सीआरपी दीदी कविता कुमारी, सामाजिक कार्य समिति सदस्य इन्दू मिश्रा, राजकुमारी देवी, सीएफ रीना कुमारी, नारी शक्ति सीएलएफ की अध्यक्ष सुनीता कुमारी सहित अनेक जीविका दीदियां शामिल थी.

    मेघौल गांव में महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय नहीं , संविदा कर्मियों के लिए मई से नई व्यवस्था।
    Next Article किसान सिर्फ अन्न दाता ही नहीं बल्कि प्राण दाता होते है:अशोक सिंह

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.