Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने को प्रयास करूंगा : सरयू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने को प्रयास करूंगा : सरयू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने को प्रयास करूंगा : सरयू
    सिख प्रतिनिधिमंडल को मिला आश्वासन
    जमशेदपुर :  सिखों के दूसरे बड़े तखत और गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी में झारखंड के सिखों के अधिकार पूर्व की भांति बनाए रखने को हर संभव उपाय करने का आश्वासन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने सिख प्रतिनिधिमंडल को दिया। विधायक सरयू राय ने आश्वस्त किया कि वे झारखण्ड विधानसभा में इस सवाल को उठाने के साथ ही व्यक्तिगत स्तर से झारखंड एवं बिहार राज्य के मुख्य सचिव तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखेंगे,

     

     

     

    जिससे इसका सम्मानजनक हल निकले और आबादी के अनुसार झारखंड को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले। सिख प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर सिखों के अधिकार सुरक्षित संरक्षित रखने का आग्रह किया और बताया कि साल 1956 के संविधान के अनुसार दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में मताधिकार का प्रयोग झारखंड के सिख गुरुद्वारों के प्रधान करते रहे हैं। लेकिन अब बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड, बिहार के दक्षिणी बिहार भौगोलिक क्षेत्र के 15 गुरुद्वारा समिति झारखंड के 115 गुरुद्वारा समितियों को मतदान के अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं और इसलिए कानूनी कदम भी उठा रहे हैं।

     

     

    सिख प्रतिनिधिमंडल का तर्क था कि बिहार राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के द्वारा झारखंड राज्य का निर्माण हुआ है, उसके बाद भी झारखंड के सिख सभा मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं। ऐसा क्या है जो इस अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य का बंटवारा भौगोलिक आधार पर हुआ है लेकिन धर्म का बंटवारा नहीं हो सकता और इसे किसी सीमा, परिधि अथवा दायरे में बांधा नहीं जा सकता है। केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए कुछ लोग इस तरह के कामों को अंजाम देने में लगे हैं।

     

     

    इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी उपाध्यक्ष चंचल सिंह, सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रधान अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व महासचिव दमनप्रीत सिंह, टेल्को नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह सोहल आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार हमारे हैं और कभी भी NDA में आ सकते हैं, मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा दावा
    Next Article ‘मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा’ ज्ञानवापी पर खुलकर बोले CM योगी, कहा- ऐतिहासिक गलती पर आगे आए मुस्लिम समाज

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.